Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: धोनी को लेकर CSK का बड़ा खुलासा, पूरा सीजन खेलने के सवाल पर कही बड़ी बात

IPL 2026: धोनी को लेकर CSK का बड़ा खुलासा, पूरा सीजन खेलने के सवाल पर कही बड़ी बात

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Mar 11, 2026 04:05 pm IST, Updated : Mar 11, 2026 04:05 pm IST

IPL 2026 से पहले बड़ी खबर आई है। चेन्नई सुपर किंग्स यानी CSK ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

MS Dhoni- India TV Hindi
Image Source : AFP एमएस धोनी

IPL 2026 के शेड्यूल का जल्द ऐलान होगा। 28 मार्च से लीग का आगाज होगा। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने की संभावना है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। चेन्नई सुपर किंग्स के CEO कासी विश्वनाथन ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कासी विश्वनाथन ने कुछ दिन पहले ही धोनी के IPL 2026 में खेलने की पुष्टि की थी। अब उन्होंने एक और बड़ा अपडेट दिया है। 

पूरा सीजन खेलने की उम्मीद

चेन्नई सुपर किंग्स के CEO कासी विश्वनाथन ने कहा कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी के इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैचों में खेलने की उम्मीद है। हालांकि, उनके असली रोल के बारे में आखिरी फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा।

IPL का 19वां एडिशन 28 मार्च से शुरू होगा और सभी टीमों ने अपने ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिए हैं। हाल ही में T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी जल्द ही अपनी टीमों के साथ जुड़ेंगे और टूर्नामेंट की तैयारी शुरू करेंगे। ऐसी आशंका थी कि CSK के दिग्गज धोनी अपनी उम्र की वजह से IPL 2026 के सभी मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन CEO कासी विश्वनाथन ने इन चिंताओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके हिसाब से वह सभी मैच खेलेंगे। TOI से बातचीत में कासी विश्वनाथन ने यह जानकारी दी।

जब उनसे पूछा गया कि टीम में अब एक और कीपर-बैटर सैमसन के होने से वह टूर्नामेंट में क्या रोल निभाएंगे, तो उन्होंने कहा कि वह यह नहीं बता सकते। यह एक क्रिकेटिंग फैसला है जो क्रिकेटिंग स्टाफ लेगा। एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ नहीं। इसलिए वे तय करेंगे कि वह बैट्समैन के तौर पर खेलेंगे या विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर या फिर एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर।

संजू और शिवम दुबे ने किया कमाल

उन्होंने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन और शिवम दुबे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता है, वो भी बैक-टू-बैक। हम बहुत खुश हैं क्योंकि CSK के दो प्लेयर्स संजू और शिवम दुबे ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है। इससे हमें टीम पर बहुत कॉन्फिडेंस मिलता है कि वह यहां भी CSK के लिए अच्छा करेगी। कैंप में प्लेयर्स की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस अच्छी चल रही है, अभी तक कोई प्रॉब्लम नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें

PSL 2026 के शेड्यूल का पीसीबी ने किया ऐलान, 26 मार्च से होगा आगाज तीन मई को खेला जाएगा फाइनल

वर्ल्ड कप जीतने के बाद फिल्मी स्टाइल में घर पहुंचे शिवम दुबे, सफर के दौरान जानें किसे दिया धोखा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement