1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'पूरी टीम ऐसे ही खेलती है', ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए कसा तंज; देखें VIDEO

'पूरी टीम ऐसे ही खेलती है', ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए कसा तंज; देखें VIDEO

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं और अच्छा नहीं कर पाए हैं। पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने कुल 159 रन बनाए हैं।

rishabh pant axat patel- India TV Hindi
Image Source : AP ऋषभ पंत और अक्षर पटेल

ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे। अब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वापसी की है। पंत हमेशा से ही अपनी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और मैदान पर कुछ ना कुछ ऐसा कह देते हैं, जो वायरल हो जाता है।

ऋषभ पंत ने अफ्रीकी टीम को मारा ताना

जब अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे, तब ऋषभ पंत ने कहा कि सब यही करने वाले हैं, ये सारे आगे की गेंद पीछे से खेलते हैं। फील्डर अंदर रख सकते हैं। पूरी टीम ऐसे ही खेलती है। इसके बाद कुलदीप यादव जब गेंदबाजी करने के लिए आए थे। उनके सामने अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा बैटिंग कर रहे थे, तो पंत ने रवींद्र जडेजा से कहा कि जड्डू भाई थोड़ा इधर रखिए, स्वीप मारता है, तो कैच जाएगा। सिंगल के लिए नहीं, ये स्वीप वाला है, कैच के लिए रखिए। इसके बादबावुमा स्टार स्पिनर कुलदीप की गेंद पर ध्रुव जुरेल को कैच देकर पवेलियन लौट गए।

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रहे फ्लॉप

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए हैं और पूरी टीम सिर्फ 159 रनों पर सिमट गई। अफ्रीकी टीम के लिए एडम माक्ररम ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 31 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रियान रिकेल्टन ने 23 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके वियान मुल्डर ने 24 रन बनाए। मार्को जेसन और केशव महाराज बिना खाता खोले आउट हो गए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने हासिल किए पांच विकेट

भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की है। उनके आगे अफ्रीकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए। उन्होंने पांच विकेट हासिल किए हैं। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए हैं। अक्षर पटेल के खाते में एक विकेट गया है।

यह भी पढ़ें:

कोलकाता में सिर्फ दूसरी बार देखा गया ऐसा नजारा, टीम इंडिया अभी कितने रन पीछे

पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, शाहीन अफरीदी हो गए बीमार; इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

Latest Cricket News