Pakistan vs Sri Lanka ODI Series: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। बीमार होने की वजह से पाकिस्तानी टीम के नियमित वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी सलमान अली आगा निभा रहे हैं। अब दूसरे वनडे से शाहीन के बाहर होने की वजह से पाकिस्तान की परेशानी जरूर बढ़ गई है, क्योंकि वह अच्छी लय में चल रहे थे।
सलमान अली आगा ने कही ये बात
टॉस के समय सलमान अली आगा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे और अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं। अगर लिमिटेड ओवर्स वाले मैच में शुरुआत सही होती है, तो अच्छा रहता है। शाहीन अफरीदी की तबियत ठीक नहीं है और फहीम अशरफ भी नहीं खेल पाएंगे। अबरार अहमद और वसीम जूनियर को टीम में शामिल किया गया है।
पाकिस्तानी टीम के पास है सीरीज में 1-0 की बढ़त
पाकिस्तान में इस्लामाबाद में हुए धमाके के बाद दूसरे वनडे मैच को एक दिन की देरी से करवाया जा रहा है। धमाके के बाद ही शेड्यूल में भी बदलाव हुआ था। पाकिस्तान टीम वनडे सीरीज में पहले से ही 1-0 से आगे है। अब दूसरा वनडे मैच जीतकर वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी।
पहले वनडे मैच में सलमान अली आगा ने लगाया था शतक
पहले वनडे मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 299 रन बनाए थे, तब टीम के लिए सलमान अली आगा ने 105 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद श्रीलंकाई टीम सिर्फ 293 रनों पर सिमट गई और पाकिस्तान ने 6 रनों से मुकाबला जीता था। तब अच्छे खेल के लिए सलमान को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
दूसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
पाकिस्तान: फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, नसीम शाह, अबरार अहमद
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, प्रमोद मदुशन, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो
यह भी पढ़ें:
आईपीएल रिटेंशन से पहले इस खिलाड़ी का टूटा SRH से नाता, LSG में मारी एंट्री