1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: कोलकाता में सिर्फ दूसरी बार देखा गया ऐसा नजारा, टीम इंडिया अभी कितने रन पीछे

IND vs SA: कोलकाता में सिर्फ दूसरी बार देखा गया ऐसा नजारा, टीम इंडिया अभी कितने रन पीछे

 Published : Nov 14, 2025 05:04 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 05:04 pm IST

IND vs SA: कोलकाता टेस्ट के पहले दिन जहां एक ओर साउथ अफ्रीका की पूरी टीम आउट हो गई। वहीं भारत का भी एक विकेट गिरा है। यानी कुल मिलाकर 11 विकेट गिरे हैं।

mohamad siraj and shubman gill- India TV Hindi
मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल Image Source : GETTY

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला इस वक्त कोलकाता में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय गेंदबाजों ने जहां साउथ अफ्रीका की पूरी टीम आउट कर दी, वहीं भारत का भी एक विकेट गिर गया है। इस बीच कोलकाता में पहले दिन जो कुछ भी देखने को मिला है, वो यहां केवल दूसरी बार हुआ है।

पूरी साउथ अफ्रीका की टीम 159 रन पर ही आउट

भारतीय ​क्रिकेट टीम ने कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका को केवल 159 रन पर ही रोक दिया है। ये स्कोर काफी कम नजर आ रहा है, हालांकि पिच ऐसी नहीं लग रही कि यहां ज्यादा रन बनाए जाएं। जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट चटका कर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी। इसके बाद जब टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए उतरी तो यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला विकेट जल्दी गिर गया। जब टीम का स्कोर केवल 18 रन था, तभी जायसवाल आउट हो गए। उन्होंने 27 बॉल पर केवल 12 ही रन बनाए और यानसेन का शिकार बने। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए वॉशिंगटन सुंदर आए। जब दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए थे। भारतीय टीम अभी साउथ अफ्रीका के स्कोर से 122 रन पीछे है। 

कोलका​ता में पहले दिन गिरे कुल मिलाकर 11 विकेट

पहले दिन कोलकाता में कुल मिलाकर 11 विकेट गिरे। इससे पहले केवल एक ही बार ऐसा हुआ, जब कोलकाता में पहले दिन इतने विकेट गिरे हों। साल 2019 में जब यहां भारत और बांग्लादेश के बीच पिंक बॉल टेस्ट खेला गया था, तब दोनों टीमों के कुल मिलाकर 13 विकेट गिरे थे। उसके बाद अब जाकर इतने विकेट गिरे हैं। वो तो कहो केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया को और झटके नहीं लगने ​दिए, नहीं तो 13 की बराबरी भी हो सकती थी। 

टीम इंडिया बनाना चाहेगी साउथ अफ्रीका पर बढ़त

अब मैच के दूसरे दिन केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर आएंगे और उनकी कोशिश होगी कि पहले साउथ अफ्रीका की लीड को खत्म किया जाए और कुछ ज्यादा रन बनाए जाएं। पिच जैसा कि हमने पहले ही बताया कि आसान नहीं हैं। मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों की भी परीक्षा होगी। 

यह भी पढ़ें 

जसप्रीत बुमराह ने ध्वस्त किया वसीम अकरम का अनोखा कीर्तिमान, वकार यूनिस और शोएब अख्तर भी बहुत पीछे छूटे

आईपीएल रिटेंशन से पहले इस खिलाड़ी का टूटा SRH से नाता, LSG में मारी एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल