1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित-कोहली के पास मिलकर इतिहास रचने का मौका, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में ऐसा करने वाली बन सकती है पहली जोड़ी

रोहित-कोहली के पास मिलकर इतिहास रचने का मौका, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में ऐसा करने वाली बन सकती है पहली जोड़ी

रोहित शर्मा और विराट कोहली जो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखने वाले हैं उनके पास मिलकर एक ऐसी उपलब्धि हासिल करने का मौका है जो अब तक कोई भी जोड़ी विंडीज टीम के खिलाफ हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी है।

Virat Kohli And Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : AP विराट कोहली और रोहित शर्मा

भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा, जिसमें पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने का इंतजार भारतीय क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसमें लंबे समय के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर खेलते हुए दिखने वाले हैं। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कोहली और रोहित का फॉर्म इस सीरीज में सभी की नजरों पर रहने वाली हैं। वहीं इस सीरीज में कोहली और रोहित के पास मिलकर एक ऐसी उपलब्धि हासिल करने का मौका है जो अब तक कोई भी जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी है।

18 रन मिलकर बनाते ही इतिहास रचेंगे कोहली-रोहित

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जब भी साथ में मिलकर बल्लेबाजी की है तो वह कोई ना कोई रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे हैं। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में यदि विराट कोहली और रोहित शर्मा मिलकर 18 रन और बना लेते हैं तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 रन साझेदारी के तौर पर बनाने वाली वनडे में पहली जोड़ी बन जाएगी। अब तक वनडे में कोई भी जोड़ी यह कारनामा करने में कामयाब नहीं हो सकी है। ऐसे में कोहली-रोहित के पास मिलकर इतिहास रचने का मौका है। कोहली-रोहित ने मिलकर अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 मैचों में साथ बल्लेबाजी की है जिसमें उन्होंने 70.14 के औसत से 982 रन बनाए हैं, जिसमें दोनों के बीच चार शतकीय साझेदारी देखने को मिली तो 2 अर्धशतकीय साझेदारी करने में कामयाब रहे हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी

  • विराट कोहली और रोहित शर्मा (भारत) - 982 रन
  • जावेद मियादाद और रमीज राजा (पाकिस्तान) - 811 रन
  • शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल (बांग्लादेश) - 657 रन
  • एडम गिलक्रिस्ट और मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया) - 646 रन
  • इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) - 631 रन

कोहली के पास कैलिस को पीछे छोड़ने का मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली अभी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में यदि वह 271 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह पहली पोजीशन पर काबिज जैक कैलिस को पीछे छोड़ देंगे। कोहली ने अब तक तीनों फॉर्मेट में मिलाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ 3850 रन बनाए हैं तो वहीं जैक कैलिस ने 4120 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें

विंडीज कप्तान होप का वनडे सीरीज से पहले आया बड़ा बयान, माना टीम इंडिया को उसके घर पर हराना बड़ी चुनौती

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे में कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम की पिच का मिजाज? टॉस की रहने वाली अहम भूमिका

Latest Cricket News