1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने ध्वस्त किया ​सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के चौथे ओपनर

रोहित शर्मा ने ध्वस्त किया ​सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के चौथे ओपनर

रोहित शर्मा वनडे में दस हजार रन बनाने वाले दुनिया के चौथे ओपनर बन गए हैं। वे यहां तक सबसे तेज पहुंचने वाले बल्लेबाज हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे वनडे मैच में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

rohit sharma- India TV Hindi
Image Source : AP रोहित शर्मा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। जैसे जैसे वनडे विश्व कप 2027 करीब आ रहा है, रोहित अपने फॉर्म में वापस आते जा रहे हैं। रोहित ने अब वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। सचिन का ये कीर्तिमान करीब 22 साल पुराना है। रोहित अब बतौर ओपनर वनडे में दस हजार रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में दस हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे ओपनर

रोहित शर्मा अब वनडे में दस हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। बतौर ओपनर सबसे तेज दस हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर थे। उन्होंने साल 2004 में ब्रिस्बेन ने ऑस्ट्रेलिया दस हजार रन का आंकड़ा छुआ था। अब रोहित शर्मा ने उनसे 12 पारियां कम खेलकर ही 10,000 रन बना दिए हैं। रोहित ने यहां तक पहुंचने के लिए केवल 202 पारियां खेली हैं। रोहित के अलावा 10 हजार रन बनाने वाले बाकी बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या हैं। 

अब तक चार ही ओपनर बना पाए हैं वनडे में दस हजार से अधिक रन

सचिन तेंदुलकर ने ओपनिंग करते हुए अपने वनडे करियर में 15310 रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या आते हैं, जिन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 12740 रन बनाए हैं। सनथ जयसूर्या ने अपने करियर में ओपनिंग करते हुए 10179 रन बनाए हैं। अब रोहित भी दस हजार के पार पहुंच गए हैं, उनकी कोशिश होगी कि वे जल्द से जल्द क्रिस गेल का पीछे करें। हो सकता है कि अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले वे उन्हें पीछे छोड़कर जयसूर्या के करीब पहुंच जाएं। 

वनडे में रोहित शर्मा बना चुके हैं 12 हजार से अधिक रन, 35 शतक शामिल

वैसे तो रोहित शर्मा अब तक अपने वनडे करियर में 12 हजार से भी अधिक रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 35 शतक और 35 अर्धशतक आए हैं। पिछले ही मैच में रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 35वीं सेंचुरी पूरी की थी। उन्होंने 75 बॉल पर 101 रन बनाए थे। उन्होंने 10 चौके और छह छक्के लगाए थे। जल्दी ही न्यूजलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा, उम्मीद की जा रही है कि उसमें भी रोहित शर्मा का नाम होगा और वे खेलते हुए भी दिखाई देंगे। 

यह भी पढ़ें 

भारत और पाकिस्तान ने मिलकर रच दिया इतिहास, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ कारनामा

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटककर जीता गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स क्रिकेट में मिला सोना

Latest Cricket News