1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा-जसप्रीत बुमराह सहित इन खिलाड़ियों का हुआ फिटनेस टेस्ट, कौन हुआ पास, जानें यहां

रोहित शर्मा-जसप्रीत बुमराह सहित इन खिलाड़ियों का हुआ फिटनेस टेस्ट, कौन हुआ पास, जानें यहां

टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आए थे। वह अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Rohit Sharma & Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : PTI रोहित शर्मा & जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सहित कई खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे, जहां उनका फिटनेस टेस्ट हुआ। इस दौरान सभी की नजरें रोहित शर्मा पर टिकी हुई थी। PTI की रिपोर्ट्स की माने तो रोहित शर्मा ने बिना किसी परेशानी के इस फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया है। उनके साथ-साथ शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और जितेश शर्मा जैसे प्लेयर्स भी इस फिटनेस टेस्ट को पास करने में कामयाब रहे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल सकते हैं रोहित शर्मा

आपको बता दें कि 30 और 31 अगस्त को सभी खिलाड़ियों के टेस्ट हुए। दरअसल हाल ही में BCCI ने हाल ही में खिलाड़ियों की फिटनेस को जांचने के लिए यो-यो टेस्ट के साथ ही ब्रॉन्को टेस्ट को भी शामिल किया था। फिलहाल ये साफ नहीं है कि इन खिलाड़ियों का ब्रॉन्को टेस्ट हुआ या नहीं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट जरूर हुआ और उसमें सब पास भी हो गए। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद रोहित के पास फिलहाल कोई असाइनमेंट नहीं है, लेकिन वो अक्टूबर में वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर सकते हैं।

एशिया कप के लिए शुभमन गिल को बनाया गया है टीम इंडिया का उपकप्तान

आपको बता दें कि शुभमन गिल के लिए ये फिटनेस टेस्ट बहुत जरूरी था। गिल बुखार की वजह से दलीप ट्रॉफी 2025 के क्वार्टर फाइनल मैच से बाहर हो गए थे। वहां उन्हें नॉर्थ जोन का कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन अब वह 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

इन खिलाड़ियों ने भी पास किया फिटनेस टेस्ट

पीटीआई के मुताबिक जिन अन्य खिलाड़ियों ने बिना किसी समस्या के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इस फिटनेस टेस्ट को पास किया उनमें मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर और शर्दुल ठाकुर का नाम शामिल है। जायसवाल और वॉशिंगटन दोनों एशिया कप के लिए स्टैंडबाई प्लेयर्स की लिस्ट में हैं। वहीं शार्दुल ठाकुर दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

INPUT: PTI

यह भी पढ़ें

सैम बिलिंग्स की टीम ने लगाई खिताबी हैट्रिक, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को बड़े अंतर से हराया

नितीश राणा के दम पर वेस्ट दिल्ली ने जीता DPL 2025 का खिताब, फाइनल में सेंट्रल दिल्ली को दी मात

Latest Cricket News