1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैम बिलिंग्स की टीम ने लगाई खिताबी हैट्रिक, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को बड़े अंतर से हराया

सैम बिलिंग्स की टीम ने लगाई खिताबी हैट्रिक, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को बड़े अंतर से हराया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 01, 2025 06:54 am IST,  Updated : Sep 01, 2025 06:57 am IST

द हंड्रेड 2025 में मेंस का फाइनल ट्रेंट रॉकेट्स और ओवल इनविंसिबल्स के बीच खेला गया। इस मैच में ओवल की टीम ने एक आसान जीत दर्ज की।

Sam Billings- India TV Hindi
सैम बिलिंग्स Image Source : PTI

द हंड्रेड 2025 मेंस टूर्नामेंट के फाइनल में ओवल इनविंसिबल्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को 26 रनों से मात देकर ट्रॉफी को अपने नाम की। इसके साथ ही सैम बिलिंग्स की टीम लगातार तीसरी बार खिताब जीतने में कामयाब रही। इससे पहले उन्होंने 2024 और 2023 में भी द हंड्रेड का खिताब जीता था। अब तक द हंड्रेड के पांच सीजन खेले जा चुके हैं जिसमें से तीन बार ओवल की टीम खिताब जीत चुकी है और वह टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है। 2022 में ट्रेंट रॉकेट्स और 2021 में सदर्न ब्रेव की टीम ने खिताब जीता था।

विल जैक्स ने ओवल इनविंसिबल्स के लिए खेली बेहतरीन पारी

मुकाबले की बात करें तो ओवल इनविंसिबल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 100 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज विल जैक्स ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। 41 गेंदों की इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के आए। उनके अलावा जॉर्डन कॉक्स ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए। तवांडा मुयेये और सैम करन ने 15-15 रन बनाए। गेंदबाजी की बात करें तो ट्रेंट रॉकेट्स की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

मार्कस स्टोइनिस की तूफानी पारी गई बेकार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रेंट रॉकेट्स की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी और उन्हें 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। स्टोइनिस ने गेंदबाजी के साथ-साथ बैटिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 38 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 64 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा टॉम बैंटन ने 23 रन बनाए। वहीं कप्तान डेविड विली और रॉस व्हाइटली ने 14-14 रनों का योगदान दिया। ओवल इनविंसिबल्स के लिए इस मैच में नाथन सॉटर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट निकाले और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें उनकी शानदार बॉलिंग प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। वहीं जॉर्डन कॉक्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।

यह भी पढ़ें

नितीश राणा के दम पर वेस्ट दिल्ली ने जीता DPL 2025 का खिताब, फाइनल में सेंट्रल दिल्ली को दी मात

पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं सुधर रहे अपनी शर्मनाक हरकतों से, अब लाइव मैच में कर दी ये घटिया हरकत; देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल