1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नितीश राणा के दम पर वेस्ट दिल्ली ने जीता DPL 2025 का खिताब, फाइनल में सेंट्रल दिल्ली को दी मात

नितीश राणा के दम पर वेस्ट दिल्ली ने जीता DPL 2025 का खिताब, फाइनल में सेंट्रल दिल्ली को दी मात

 Written By: Vanson Soral
 Published : Aug 31, 2025 11:14 pm IST,  Updated : Aug 31, 2025 11:23 pm IST

दिल्ली प्रीमियर लीग को नया चैंपियन मिल गया है। वेस्ट दिल्ली लायंस ने DPL 2025 का खिताब जीत लिया है। नितीश राणा ने फाइनल में शानदार अर्धशतक जड़ा और नाबाद लौटे।

DPL 2025- India TV Hindi
नितीश राणा Image Source : @DELHIPLT20

DPL 2025: कप्तान नितीश राणा के शानदार अर्धशतक के दम पर वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग यानी DPL 2025 का खिताब जीत लिया है।  वेस्ट दिल्ली लायंस ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए DPL 2025 के फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रन का स्कोर खड़ किया, जिसमें युगल सैनी का अहम योगदान रहा। युगल सैनी ने 48 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली।

नितीश राणा ने खेली कप्तानी पारी

सेंट्रल दिल्ली किंग्स के 173 रनों के जवाब में वेस्ट दिल्ली लायंस की पारी का आगाज बेहद खराब रहा। 3 बल्लेबाज 5 ओवर के भीतर 48 रन पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान नितीश राणा ने मोर्चा संभाला और सेंट्रल दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। राणा ने 49 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 4 चौके लगाए। राणा की इस नाबाद पारी के दम पर वेस्ट दिल्ली ने 18 ओवर में ही 174 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्ट दिल्ली लायंस पहली बार DPL चैंपियन बनी है। इससे पहले ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने साल 2024 में पहला DPL खिताब अपने नाम किया था। 

वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नितीश राणा ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 मैचों में 65.50 के औसत और 181.94 के स्ट्राइक रेट से 393 रन बनाए। 55 गेंदों पर 134 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। वह DPL 2025 में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। नितीश राणा से ज्यादा रन अर्पित राणा (495), सार्थक रंजन (449) और यश ढुल (435) ने बनाए। 

सेमीफाइनल में ईस्ट दिल्ली को दी मात

गौरतलब है कि वेस्ट दिल्ली ने क्वालीफायर-2 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। आयुष दोसेजा ने कप्तान नितीश राणा के साथ 86 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। अब फाइनल में सेंट्रल दिल्ली को हराते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया। दिल्ली प्रीमियर लीग का यह दूसरा सीजन था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल