A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने जड़ा गगनचुंबी छक्का, फिर खुद ही लगाई CatchIt की आवाज, VIDEO कहीं आपने मिस तो नहीं किया

रोहित शर्मा ने जड़ा गगनचुंबी छक्का, फिर खुद ही लगाई CatchIt की आवाज, VIDEO कहीं आपने मिस तो नहीं किया

रोहित शर्मा ने आईपीएल के अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के कैंप में पहुंचकर एक शानदार सिक्स लगाया कि बॉल पवेलियन में चली गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

rohit sharma- India TV Hindi
Image Source : PTI रोहित शर्मा

रोहित शर्मा एक बार फिर से तैयार हैं। आईपीएल का अगला सीजन करी​ब हैं और टीमों ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारी के लिए मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने फिर से प्रैक्टिस के दौरान आसमानी छक्का ठोका और फिर खुद ही कैचइट की मांग कर दी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो शायद आपने मिस क​र दिया हो, उसे यहां देख लीजिए। 

29 मार्च को मुंबई इंडियंस की टीम के केकेआर से खेलेगी पहला मुकाबला

आईपीएल का अगला सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। पहले दिन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होंगी। जहां तक बात मुंबई इंडियंस की बात है तो टीम इस बार पहला मैच नहीं खेल रही है। टीम की कमान अब हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं, लेकिन टीम के लिए पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं गए हैं। अब देखना होगा कि इस बार टीम कैसा प्रदर्शन करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम अपने पहले मैच के लिए 29 मार्च को मैदान में उतरेगी। मुंबई का मुकाबला केकेआर से होगा, ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 

रोहित शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

रोहित शर्मा की बात करें तो वे भले ही आज की तारीख में टीम के कप्तान नहीं हैं, लेकिन ​थिंक टैंक में हैं। उनकी फिटनेस को लेकर पिछले दिनों काफी सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब लगता है कि उन्होंने इस पर काफी काम किया है। इसलिए अब जब वे मैदान पर तैयारी के लिए उतरे तो ​काफी ठीक नजर आ रहे थे। रोहित शर्मा को भी बल्ले से रनों की जरूरत है, जो इस आईपीएल में पूरी हो सकती है। एक ​वीडियो मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है, उसमें रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर की बॉल पर धमाकेदार छक्का ठोका और उसके बाद खुद ही उसे कैच करने की बात कहने लगे, लेकिन कैच कहां से होगा, बॉल तो पवेलियन में जाकर गिरी। ये वीडियो अब रोहित के फैंस को काफी पसंद आ रही है और इसे वायरल होने में ज्यादा देर नहीं लगी। 

मुंबई के लिए अच्छे नहीं हैं पिछले कुछ सीजन

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम पिछले सीजन टॉप 4 में तो पहुंच गई थी, लेकिन इससे आगे नहीं जा पाई। इससे पहले यानी साल 2024 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम आखिरी यानी दसवें नंबर पर थी। टीम को इतने साल तक लगातार खिताब से दूर रहने की आदत नहीं है। टीम ने साल 2020 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था। अब पांच साल से अधिक का वक्त हो गया है। देखना होगा कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस बार टीम कैसा प्रदर्शन करती है। 

यह भी पढ़ें 

ODI World Cup 2027: तीन देशों में होगा ICC विश्व कप, लेकिन फिर भी 2 के ही नाम कन्फर्म, आखिर तीसरी टीम क्यों छूट गई

IPL 2026 से पहले ही दो टीमों को लगा करारा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 2 धाकड़ खिलाड़ी!

Latest Cricket News