A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK के लिए IPL 2026 में कौन करेगा ओपनिंग, टीम के पास 3 ऑप्शन, कप्तान गायकवाड़ ने उठाया राज से पर्दा

CSK के लिए IPL 2026 में कौन करेगा ओपनिंग, टीम के पास 3 ऑप्शन, कप्तान गायकवाड़ ने उठाया राज से पर्दा

सीएसके के पास इस समय ओपनिंग स्लॉट के लिए तीन ऑप्शन मौजूद हैं। उनकी टीम में ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे जैसे प्लेयर्स हैं। म्हात्रे ने पिछले सीजन के आखिरी कुछ मैचों में शानदार बल्लेबाजी की थी।

Ruturaj Gaikwad- India TV Hindi
Image Source : PTI ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में एक धमाकेदार आगाज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, लेकिन इस सीजन CSK एक बार फिर मैदान पर वापसी करने के लिए बेताब है। आईपीएल 2026 के लिए CSK के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों की फौज है। पिछले कुछ सीजन से उनकी टीम लगातार युवा खिलाड़ियों में निवेश कर रही है। वहीं आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करके अपनी टीम में ट्रेड करके संजू सैमसन को शामिल किया है।

IPL 2026 के लिए CSK ने तैयार की है एक मजबूत टीम 

चेन्नई ने IPL 2026 के लिए एक मजबूत टीम जरूर तैयार किया है लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि सैमसन किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। टीम के लिए ओपनिंग कौन करेगा। सैमसन ने हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में ओपनर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया था। वह सीएसके के लिए ओपनिंग करेंगे या नहीं खुद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। गायकवाड़ ने बताया कि इस सीजन वह किसके साथ पारी का आगाज करना चाहते हैं।

गायकवाड़ ने बताया अपने साथी ओपनर का नाम

बुधवार 25 मार्च को आईपीएल 2026 से पहले कैप्टन्स मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से सीएसके के ओपनिंग पेयर के बारे में पूछा गया। इस सवाल का जवाब देते हुए गायकवाड़ ने कहा कि वह खुद संजू सैमसन के साथ आगामी सीजन में पारी का आगाज करने वाले हैं। सीएसके के पास इस समय ओपनिंग स्लॉट के लिए तीन दावेदार हैं। ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे तीनों ही एक अच्छे ओपनर्स हैं। म्हात्रे ने पिछले सीजन के आखिरी कुछ मैचों में शानदार पारियां खेली थी। वहीं गायकवाड़ और सैमसन के पास ओपन करने का काफी ज्यादा अनुभव है।

राजस्थान रॉयल्स से होगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच से पहले ही CSK को एक बड़ा झटका लग चुका है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है। CSK की नजर इस सीजन छठा आईपीएल खिताब जीतने पर होगी।

यह भी पढ़ें

'मैं भी इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां होंगी'- IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ ने क्यों दिया ऐसा बयान

VIDEO: विराट कोहली बने RCB के लिए थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट, धाकड़ बल्लेबाज को जमकर करवाई प्रैक्टिस

Latest Cricket News