नीदरलैंड क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नीदरलैंड मेन्स क्रिकेट टीम के कोच रयान कुक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया है, क्योंकि वह हाल ही में दूसरे बच्चे के पिता बने हैं। कुक की कोचिंग में टीम ने शानदार सफलताएं हासिल कीं और भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखी। जुलाई में होने वाले CWCL2 मैचों के लिए हेइनो कुन अंतरिम कोच होंगे। CWCL2 यानी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग टू ODI वर्ल्ड कप 2027 के क्वालिफिकेशन प्रोसेस का हिस्सा है। नीदरलैंड की टीम फिलहाल इस टूर्नामेंट की टेबल में तीसरे स्थान पर है।
नीदरलैंड क्रिकेट के CEO ह्यूइब वैन वाल्सेम ने कहा कि रयान कुक का डच क्रिकेट के पूरे सिस्टम पर बहुत बड़ा असर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाई, टीम में मजबूत कल्चर बनाया, कोचिंग को बेहतर किया और ग्रासरूट क्रिकेट में योगदान दिया। हम उनकी शानदार कोशिशों के लिए शुक्रगुजार हैं, जिनके बहुत अच्छे नतीजे मिले हैं।
कप्तान ने जताया आभार
डच टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड् ने कहा कि पिछले चार सालों में इस टीम और पूरे डच क्रिकेट को आगे बढ़ाने में रयान का अहम रोल रहा है। उनके जुनून, प्रोफेशनलिज्म और मजबूत कल्चर बनाने के कमिटमेंट की वजह से हम कुछ यादगार परफॉर्मेंस दे पाए और टीम को भविष्य की कामयाबी के लिए तैयार कर पाए। खिलाड़ियों की तरफ से वे रयान का हमारे लिए किए गए सभी कामों के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हैं और उन्हें और उनके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
कुक मई 2022 से नीदरलैंड्स के हेड कोच थे। उस साल डच टीम ने सुपर लीग के लिए वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और पाकिस्तान की मेजबानी की। हालांकि, नीदरलैंड्स इन बड़ी टीमों को हरा नहीं पाई, लेकिन बेहतर और ज्यादा कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेलने के लिए टीम को दुनिया भर में तारीफ मिली। उसी साल नीदरलैंड्स टीम जिम्बाब्वे में हुए T20 वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची। इससे टीम को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप का टिकट मिला। ऑस्ट्रेलिया में हुए T20 वर्ल्ड कप में उन्होंने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को हराया, जो काफी चर्चा में रहा। इस कामयाबी के साथ नीदरलैंड्स सुपर 12 में पहुंची और 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई किया।
कई बार किया उलटफेर
ODI फॉर्मेट में टीम 2023 में वेस्टइंडीज, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड जैसी टीमों का हराने में सफल रही और 2011 के बाद पहली बार ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया। भारत में हुए उस टूर्नामेंट में, टीम ने साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमों का हराकर एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं। नीदरलैंड्स ने USA और वेस्टइंडीज में हुए 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई किया और अच्छा प्रदर्शन किया। साथ ही, उन्होंने भारत में हुए 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई किया, जहां उन्होंने नामीबिया को हराया। इसी साल खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड ने टीम इंडिया को जबरदस्त टक्कर दी। इस मैच में हार का अंतर सिर्फ 17 रन रहा था।
यह भी पढ़ें:
T20 वर्ल्ड कप मैच में हुआ बड़ा विवाद, थर्ड अंपायर से हो गई बहुत बड़ी गलती? VIDEO हो रहा वायरल
इंग्लैंड T20 WC के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली टीम, वेस्टइंडीज को 38 रनों से दी मात
Latest Cricket News