साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर इस समय पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें टिकी हुई हैं। कंगारू टीम काफी लंबे समय के बाद साउथ अफ्रीका की मेजबानी में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है, जिसमें उन्होंने आगाज काफी शानदार तरीके से करते हुए डरबन में खेले गए पहले मुकाबले को 214 रनों से अपने नाम करने के साथ 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब मेजबान साउथ अफ्रीका के सामने सीरीज के बाकी बचे दोनों ही मुकाबले काफी अहम हो गए जिसमें दूसरा मैच गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में 18 अक्टूबर से खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें जहां जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त लेने की होगी तो वहीं अफ्रीका टीम की कोशिश सीरीज 1-1 को बराबरी पर लाने की रहने वाली हैं।
कब-कहां और कितने बजे से देखें दूसरा टेस्ट लाइव
गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जाने वाले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में दूसरे टेस्ट मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होगी जिसमें टॉस दोपहर 1 बजे होगा। इस मैच का भारत सीधा प्रसारण टीवी पर EURO SPORTS चैनल पर किया जाएगा जहां फैंस आसानी से मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो इसको फैनकोड की ऐप पर किया जाएगा और फैंस अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर लॉगिन कर आसानी से मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।
कगिसो रबाडा की दूसरे टेस्ट में वापसी तय
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन टेस्ट में साउथ अफ्रीकी टीम अपने प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के बिना ही मैदान पर खेलने उतरी थी, जिसमें वह पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से बाहर थे। वहीं अब रबाडा ने फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया है, जिसमें दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में उनकी वापसी तय मानी जा रही है, ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि गकेबरहा के ग्राउंड पर रबाडा का गेंद से अब तक 6 टेस्ट मैचों में 22.17 के औसत से कुल 28 विकेट हासिल किए हैं और इसमें दो बार पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारमाना कर चुके हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर बात की जाए तो कैमरून ग्रीन के अभी तक पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से वह कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें
टीम इंडिया ने रद्द मुकाबले में बनाया अपनी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड, महज इतनी गेंदों में पूरे किए थे 50 रन
कप्तान श्रेयस अय्यर सीरीज में गेंदबाजों के प्रदर्शन से नहीं रहे खुश, वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने की भी बताई वजह
Latest Cricket News