A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs NZ: कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा रहेगा मिजाज, टॉस की भूमिका रहेगी काफी अहम

SA vs NZ: कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा रहेगा मिजाज, टॉस की भूमिका रहेगी काफी अहम

SA vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेला जाएगा। इस सेमीफाइनल मैच की पिच को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

SA vs NZ Semi Final Match Kolkata Eden Gardens Stadium- India TV Hindi
Image Source : PTI साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2026, कोलकाता ईडन गार्डन्स

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का अब तक टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें अफ्रीकी टीम ने सेमीफाइनल तक के सफर में एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया है। वहीं न्यूजीलैंड टीम को लेकर बात की जाए तो उन्हें 2 मैचों में हार मिली लेकिन वह सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब रही। वहीं ऐसे में इस अहम मैच को लेकर सभी की नजरें कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर भी टिकी हुई हैं, जो बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद मानी जाती है।

टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जाने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगी, जिसमें टॉस शाम 6:30 पर होगा। ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। कोलकाता के मैदान पर पिछला मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में खेला गया था, जिसमें पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद दिखी थी, ऐसे में इस मैच को लेकर भी इसी तरह की पिच रहने का अनुमान है। उस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ली थी, ताकि दूसरी पारी में ओस आने पर उसका फायदा उठाया जा सके जिसका असर भी देखने को मिल था। सेमीफाइनल मुकाबले में भी टॉस जीतने वाली टीम ओस को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है ताकि 200 या उससे अधिक स्कोर आसानी से चेज किया जा सके।

साउथ अफ्रीका का हेड टू हेड में है पलड़ा भारी

टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच में अभी तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं, जिसमें दोनों टीमों के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें साउथ अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम ने जहां 11 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम 7 मैचों को जीतने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या दूसरे सेमीफाइनल में कर सकते हैं खास कारनामा, केएल राहुल को पीछे छोड़ने का मौका

SA vs NZ: टी20 फॉर्मेट में कैसा है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप नॉकआउट में किस टीम का है दबदबा?

Latest Cricket News