1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs NZ: टी20 फॉर्मेट में कैसा है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप नॉकआउट में किस टीम का है दबदबा?

SA vs NZ: टी20 फॉर्मेट में कैसा है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप नॉकआउट में किस टीम का है दबदबा?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 03, 2026 07:10 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 07:12 pm IST

SA vs NZ Head to Head: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका का आईसीसी नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।

साउथ अफ्रीका बनाम...- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड Image Source : AFP

SA vs NZ Head to Head: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं। इस वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज में एक मुकाबला खेला गया था, वहां साउथ अफ्रीका ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी। इस बीच हम आपको बताएंगे कि टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा है। टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच खेले गए हैं और पांचों में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है।

टी20 इंटरनेशनल में कैसा है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आपस में 19 मैच खेले हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका ने 12 मकाबलों में जीत दर्ज की है वहीं न्यूजीलैंड को सिर्फ 7 बार जीत नसीब हुई। साउथ अफ्रीका मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। उसने लगातार सात मुकाबले जीते हैं। हालांकि न्यूजीलैंड टीम के पास भारत में खेलने का अनुभव है और कीवी टीम सेमीफाइनल में इसका फायदा उठाना चाहेगी। न्यूजीलैंड की टीम इस साल की शुरुआत से भारत में है। कीवी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी।

ICC नॉकआउट मैच में न्यूजीलैंड का रहा है दबदबा

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के किसी नॉकआउट मैच में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अब तक आईसीसी टूर्नामेंट में कुल तीन नॉकआउट मैच खेले हैं। इन तीन मैचों में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। साउथ अफ्रीका कभी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी नॉकआउट मुकाबला नहीं जीत पाया है। इस मैच को जीतकर साउथ अफ्रीका की टीम रिकॉर्ड को बदलना चाहेगी।

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को तीसरी बार दी मात

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला आईसीसी नॉकआउट मैच साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप में खेला गया था। यह एक क्वार्टर फाइनल था। न्यूजीलैंड ने ढाका में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका को 49 रनों से हराया। इसके बाद कीवी टीम का सामना 2015 में वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से हुआ था। न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में बारिश से प्रभावित मैच चार विकेट से जीता। दोनों टीम तीसरी बार आईसीसी नॉकआउट मैच में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में आमने-सामने हुई थी। उस मैच में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से रौंदा।

यह भी पढ़ें

पहले सेमीफाइनल के लिए क्या होगी साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI? टीम में हो सकते हैं तीन-तीन बदलाव

टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से क्यों बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया? ट्रैविस हेड ने बताई टीम की बड़ी कमजोरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल