1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर ने कप्तान शुभमन गिल को दिया गुरुमंत्र, कहा - बाहर क्या हो रहा उसपर ना दें ध्यान

IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर ने कप्तान शुभमन गिल को दिया गुरुमंत्र, कहा - बाहर क्या हो रहा उसपर ना दें ध्यान

IND vs ENG: टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल 20 जून को अपनी इस नई पारी का आगाज करेंगे। वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कुछ अहम सलाह दी है।

Sachin Tendulkar And Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : ECB/GETTY सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल

टेस्ट क्रिकेट में 20 जून को शुभमन गिल पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगे। भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां उसे लीड्स के मैदान पर सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद शुभमन गिल को इस फॉर्मेट में चयनकर्ताओं ने अगला कप्तान बनाने का फैसला लिया था। अब सभी की नजरें शुभमन गिल के प्रदर्शन पर टिकी हुई है कि वह बतौर कप्तान और बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में कैसा प्रदर्शन करेंगे। वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का भी अब इस पर बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने गिल को अहम सलाह दी है कि उन्हें बाहरी शोर से खुद को दूर रखने की कोशिश करनी होगी।

भारतीय टीम की कप्तानी करना काफी दबाव वाला काम है

सचिन तेंदुलकर ने भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए अपने एक बयान में शुभमन गिल को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि शुभमन को समय और सपोर्ट दोनों देने की जरूरत है, क्योंकि टीम इंडिया की कप्तानी करना काफी दबाव वाला काम होता है। आपके सामने कई तरह के सुझाव आएंगे कि ऐसा करना चाहिए या वैसा करना चाहिए। उसे सिर्फ इस चीज पर ध्यान लगाना होगा जो टीम के लिए जरूरी है। टीम के हित को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने होंगे।

बाहरी शोर पर ध्यान देने की जरूरत नहीं

तेंदुलकर ने अपने इस बयान में आगे कहा कि शुभमन गिल को बतौर कप्तान बाहरी शोर पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। लोग अपनी राय देते रहेंगे, लेकिन आखिर में यही मायने रखता है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा है और टीम के हित में क्या फैसले लिए गए, इसके अलावा कुछ भी नहीं। वहीं इंग्लैंड के हालात को लेकर भी सचिन ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को सलाह दी कि उन्हें कंडीशन को देखते हुए उसके अनुरूप रणनीति बनानी होगी क्योंकि आप यहां ऐसे नहीं खेल सकते कि मेरा खेल ऐसा है और मैं तो ऐसे ही खेलूंगा। बल्लेबाजों को थोड़ा धैर्य दिखाना होगा।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में कैसा रहेगा पांचों दिन मौसम का हाल, बारिश क्या डालेगी खलल; जानें वेदर रिपोर्ट

एमएस धोनी के इन दो रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, इस विस्फोटक बल्लेबाज ने साधा निशाना

Latest Cricket News