1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सलमान अली आगा ने तोड़ा धोनी और द्रविड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में किया बड़ा करिश्मा

सलमान अली आगा ने तोड़ा धोनी और द्रविड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में किया बड़ा करिश्मा

सलमान अली आगा 2025 में पाकिस्तानी टीम के लिए सबसे बडे़ मैच विनर साबित हुए हैं और अहम मौकों पर अच्छ खेल दिखाया है।

salman ali agha- India TV Hindi
Image Source : AP सलमान अली आगा

ट्राई सीरीज 2025 में पाकिस्तानी टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को 69 रनों से हरा दिया और इसी के साथ पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज 2025 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। सलमान अली आगा की कप्तानी में टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है।

सलमान अली आगा ने किया कमाल

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा साल 2025 में पाकिस्तानी टीम के लिए बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार हर फॉर्मेट में खेल रहे हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने साल 2025 में कुल 54 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। द्रविड़ ने साल 1999 में कुल 53 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे। वहीं धोनी ने साल 2007 में 53 मुकाबले खेले थे। जबकि मोहम्मद युसुफ ने 2000 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 53 मैच खेले थे। अब सलमान इन सभी प्लेयर्स से आगे निकल गए हैं।

सलमान अली आगा ने साल 2025 में बनाए 1000 से ज्यादा रन

सलमान अली आगा ने साल 2025 में पाकिस्तान के लिए कुल 54 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 1492 रन निकले हैं, जिसमें दो शतक और 8 अर्धशतक शामिल रहे हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 134 रन रहा है। वह पाकिस्तानी टीम के टी20 कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में ट्राई सीरीज से पहले टीम एशिया कप 2025 के फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन उसे वहां भारत के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था। इस बात की भी पूरी संभावना है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी वह ही पाकिस्तानी टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज 2025 में नहीं हारा मैच

ट्राई सीरीज 2025 में पाकिस्तानी टीम ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दो बार हराया है। वहीं एक बार श्रीलंका को शिकस्त दी है। अभी उसका श्रीलंका के खिलाफ एक मैच बचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:

भारत का मैच हुआ रिशेड्यूल, इस बड़ी वजह से लेना पड़ा अहम फैसला; जानें कब होगा मुकाबला

Tri Series 2025: पाकिस्तान तो फाइनल में पहुंचा, अब जिम्बाब्वे-श्रीलंका के बीच टक्कर, एंट्री का बना ये समीकरण

Latest Cricket News