1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत का मैच हुआ रिशेड्यूल, इस बड़ी वजह से लेना पड़ा अहम फैसला; जानें कब होगा मुकाबला

भारत का मैच हुआ रिशेड्यूल, इस बड़ी वजह से लेना पड़ा अहम फैसला; जानें कब होगा मुकाबला

 Published : Nov 24, 2025 10:46 pm IST,  Updated : Nov 24, 2025 10:46 pm IST

सुल्तान अजलान शाह कप 2025 भारतीय हॉकी टीम का बेल्जियम के साथ मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो पाया। अब यह मुकाबला मंगलवार 25 नवंबर को खेला जाएगा।

indian hockey team- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम Image Source : @THEHOCKEYINDIA X

सुल्तान अजलान शाह कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने धमाकेदार शुरुआत की थी। जब उसने कोरिया को 1-0 से शिकस्त दी थी। इसके बाद आज भारतीय टीम का दूसरा मैच बेल्जियम की टीम से होना था। लेकिन मैच शुरू होते ही बारिश हो गई और सबसे बड़ी विलेन बन गई। इसी वजह से इस मुकाबले को स्थगित करना पड़ा। अब यह मुकाबला मंगलवार 25 नवंबर 2025 को खेला जाएगा।

बारिश की वजह से रुका मैच

भारत और बेल्जियम का मैच समय पर शुरू हुआ लेकिन तीन मिनट बाद ही भारी बारिश के कारण इसे रोकना पड़ा। इसके बाद मैच रात 8.45 से शुरू हुआ। लेकिन मौसम में सुधार नहीं देखते हुए मैच को कल तक स्थगित करने का फैसला किया गया। आयोजकों द्वारा जारी बयान में कहा गया  कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम का बेल्जियम के खिलाफ सुल्तान अजलन शाह कप का मैच स्थगित कर दिया गया है। अब यह मैच कल होगा। भारत छह साल बाद टूर्नामेंट में खेल रहा है।

कोरिया के खिलाफ शानदार अंदाज में जीता मुकाबला

कोरिया के खिलाफ मैच में भारतीय प्लेयर्स ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और गोल करने के मौके बनाए। पहला क्वार्टर खत्म होने से पहले भारत को सफलता मिली जब मोहम्मद रहील ने बेहतरीन टीम मूव को गोल में बदला और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही, क्योंकि कोरिया की तरफ से कोई भी प्लेयर गोल नहीं कर पाया। जीत से भारत को तीन प्वाइंट्स मिले।

तीसरे नंबर पर है भारतीय टीम

सुल्तान अजलान शाह कप 2025 की प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम उसने दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक जीता है और एक ड्रॉ रहा है। उसके चार अंक हैं। दूसरी तरफ मलेशिया की टीम दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। उसके भी दो मैचों के बाद चार अंक हैं। भारतीय हॉकी टीम तीसरे नंबर पर विराजमान है। उसने अभी तक एक मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है। बेल्जियम की टीम चौथे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें:

Tri Series 2025: पाकिस्तान तो फाइनल में पहुंचा, अब जिम्बाब्वे-श्रीलंका के बीच टक्कर, एंट्री का बना ये समीकरण

इस लीग में खेलेंगे हरभजन सिंह और शिखर धवन, कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा; जानें कब होगी सीजन की शुरुआत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल