1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सलमान अली आगा का अब पाकिस्तान में ही उड़ रहा जमकर मजाक, रन आउट को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने भी कर दिया ट्रोल

सलमान अली आगा का अब पाकिस्तान में ही उड़ रहा जमकर मजाक, रन आउट को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने भी कर दिया ट्रोल

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में सलमान अली आगा ने जिस तरह से अपना विकेट गंवाया उसके बाद से उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान में ही वह अब ट्रोल हो रहे हैं।

Salman Ali Agha- India TV Hindi
Image Source : AFP सलमान अली आगा

पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ इस सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। ढाका के मीरपुर स्थित शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी टीम की जीत से ज्यादा चर्चा सलमान अली आगा के रन आउट को लेकर देखने को मिल रही है, जिसमें वह जिस बचकानी गलती के चलते अपना विकेट गंवा बैठे उसके चलते उनका जमकर मजाक भी बन रहा है। अब सलमान अली आगा को अपने देश पाकिस्तान में ही जमकर ट्रोल किया जा रहा है, जिसमें उनको लेकर रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है।

चाहे सड़क पर हों या खेल के मैदान में हर समय सतर्क रहना जरूरी

सलमान अली आगा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी पारी के 39वें ओवर में उस समय रन आउट हुए जब वह मोहम्मद रिजवान ने सामने की तरफ शॉट खेला और वह नॉन स्ट्राइक एंड पर थे जिसमें क्रीज से थोड़ा आ गए थे। इसी दौरान बांग्लादेशी गेंदबाज मेहदी हसन मिराज को सलमान अली आगा ने गेंद को उनसे टकराने पर उसे देने लगे और गेंद वापस देने के लिए झुके। इसी दौरान मिराज ने सतर्कता दिखाते हुए गेंद को उठाने के साथ उसे स्टंप पर मार दिया और रन आउट की अपील कर दी। सलमान आगा को फिर थर्ड अंपायर ने आउट करार दे दिया। इसी को लेकर अब पाकिस्तान में रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया पर सलमान आगा के रन आउट की तस्वीर को पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा कि चाहे सड़क पर हों या खेल के मैदान में, हर वक्त आपको सतर्क रहना बहुत जरूरी है। आपकी एक छोटी सी चूक भी आपको मुसीबत में डालने के लिए काफी है।

आईसीसी ने भी सलमान आगा को लगाई फटकार

बांग्लादेश के खिलाफ जब दूसरे वनडे मैच में सलमान अली आगा रन आउट हुए तो उसके बाद पवेलियन लौटते समय वह काफी भड़के हुए नजर आए थे। इसको लेकर आईसीसी की तरफ से भी उन्हें फटकार लगाई गई है, जिसमें उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट को भी जोड़ा गया है। बता दें कि इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच 15 मार्च को शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को लेकर IPL से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर का हैरान करने वाला बयान, कहा- किस्मत के भरोसे करते हैं बैटिंग

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लगातार ICC ट्रॉफी जीतने पर दिया बड़ा बयान, कहा- ये तो सिर्फ शुरुआत है

Latest Cricket News