A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संदीप शर्मा ने किया बड़ा कमाल, जसप्रीत बुमराह को इस मामले में पीछे छोड़ हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

संदीप शर्मा ने किया बड़ा कमाल, जसप्रीत बुमराह को इस मामले में पीछे छोड़ हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स टीम के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ मुकाबले में एक ऐसा बड़ा कारनामा किया है, जिसमें वह जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ने में कामयाब रहे हैं।

Sandeep Sharma- India TV Hindi
Image Source : AFP संदीप शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रनों का स्कोर बनाया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेल रहे तेज गेंदबाज संदीप शर्मा एक बड़ा कारनामा करने में कामयाब रहे जिसमें वह दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ने के साथ पहले नंबर की कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया है।

आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने संदीप शर्मा

आईपीएल में संदीप शर्मा की गिनती बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है, जो अंतिम ओवर्स में अपनी सटीक लाइन लेंथ के दम पर बल्लेबाजों को बड़े शॉट आसानी से नहीं खेलने देते हैं। संदीप शर्मा का आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ मुकाबले में हमेशा बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह अब आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, जिसमें उन्होंने संदीप शर्मा को पीछे छोड़ने का काम किया है। संदीप शर्मा ने अब तक आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ कुल 22 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23.6 के औसत से 30 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा संदीप शर्मा के औसत को लेकर बात की जाए तो वह 8.59 का देखने को मिला है। वहीं इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर काबिज जसप्रीत बुमराह के नाम पर कुल 29 विकेट दर्ज हैं।

रवींद्र जडेजा ने सुनील नरेन की बराबरी

आरसीबी के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संदीप शर्मा ने जहां पहले नंबर पर कब्जा किया है तो वहीं इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा भी अब संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जडेजा के नाम पर आरसीबी के खिलाफ आईपीएल में कुल 27 विकेट दर्ज हैं और वह सुनील नरेन के बराबर पहुंच गए हैं। जडेजा ने अब तक आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ कुल 36 मैच खेले हैं।

आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

संदीप शर्मा - 30 विकेट

जसप्रीत बुमराह - 29 विकेट

सुनील नरेन - 27 विकेट

रवींद्र जडेजा - 27 विकेट

रविचंद्रन अश्विन - 25 विकेट

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने अब जोश हेजलवुड को लिया रिमांड पर, 15 बॉल पर ही जड़ दी हाफ सेंचुरी

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स का ऐसा रहा है हैदराबाद के खिलाफ रिकॉर्ड, हेड टू हेड में इस टीम का पलड़ा रहा भारी

Latest Cricket News