इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 17वां मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अभी तक इस सीजन में 3-3 मुकाबले खेले हैं और उसमें पंजाब किंग्स का सफर अब तक शानदार देखने को मिला है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस आईपीएल सीजन में खेल रही पंजाब किंग्स ने तीन में से 2 मैचों को जहां अपने नाम किया है तो वहीं एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द रहा है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अब तक तीन मुकाबले ईशान किशन की कप्तानी में खेले हैं, जिसमें से दो मैचों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है और सिर्फ एक मुकाबले को ही जीतने में सफल हो सके हैं। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम का रहा अब तक पलड़ा भारी
आईपीएल में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें सनराइजर्स हैदराबाद टीम का पलड़ा भारी देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं और इसमें से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 17 मैचों को अपने नाम किया है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम 7 मैच ही जीतने में कामयाब हो सकी है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का पंजाब किंग्स के खिलाफ इस रिकॉर्ड को देखने के बाद साफतौर पर उनका पलड़ा भारी माना जा सकता है, लेकिन दोनों टीमों के मौजूदा फॉर्म को देखा जाए तो उसमें पंजाब किंग्स की टीम लय में दिख रही है। दोनों टीमों के बीच में आईपीएल में पिछले 6 मुकाबलों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5 मैच जीतने में कामयाब रही, जबकि पंजाब किंग्स ने सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल में पिछली बार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को साल 2022 के आईपीएल सीजन में मात दी थी।
अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पर रहेंगी नजरें
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में सभी की नजरें सनराइजर्स हैदराबाद टीम की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं, जिनका अभी तक तीन मैचों में से सिर्फ एक मुकाबले में कमाल देखने को मिला है। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी इस सीजन अब तक 50 रनों का आंकड़ा छूने में कामयाब नहीं हो सके हैं। ऐसे में उनके लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। यदि इन दोनों में से कोई भी एक बल्लेबाज बड़ी पारी खेलता है तो उससे सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए मुकाबला जीतने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें
LSG कब तक देगी अपने इस फ्लॉप प्लेयर को प्लेइंग XI में जगह, 21 करोड़ की कीमत देकर किया था रिटेन
LSG को लगा बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा पूरे सीजन से हुए बाहर; 34 साल का खिलाड़ी लेगा उनकी जगह