इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज होने में अब अधिक दिनों का समय नहीं बचा है, जिसको लेकर सभी टीमों ने अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। आईपीएल 2026 में सभी टीमों के स्क्वाड में अधिक बदलाव तो पिछले सीजन के मुकाबले देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन कुछ ऐसे चेंज हैं जिसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें संजू सैमसन जो पिछले काफी समय से राजस्थान रॉयल्स का अहम हिस्सा थे और कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे, वह आगामी आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे और उनको मैदान पर सीएसके की जर्सी में देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब संजू सैमसन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ट्रेनिंग सेशन के दौरान एमएस धोनी से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
धोनी के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते दिखे सैमसन
एमएस धोनी जो आईपीएल के पहले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे हैं, उनकी वहां पर काफी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। अब संजू सैमसन के सीएसके में शामिल होने के साथ सीएसके के फैंस काफी अधिक उत्साहित दिख रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी सीजन को लेकर ट्रेनिंग शुरू कर दी है, जिसमें संजू सैमसन ने 19 मार्च को टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। इसी दौरान वह धोनी के साथ मैदान पर एक जगह बैठकर हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। इस दौरान धोनी और सैमसन दोनों के चेहरे पर हल्की मुस्कान भी देखने को मिल रही है।
पहली बार मैं धोनी के साथ 2 महीने साथ रहूंगा
संजू सैमसन के हालिया फॉर्म को देखा जाए तो वह काफी शानदार देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने बल्ले का कमाल दिखाने के साथ 300 से अधिक रन बनाए थे। सैमसन अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीतने में कामयाब रहे थे। वहीं संजू सैमसन ने सीएसके में खेलने को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए बयान में कहा था कि मैंने पहले भी धोनी भाई से कई बार बात की है और भारतीय टीम में भी हम कुछ समय के लिए साथ रहे हैं, लेकिन ये पहली बार होगा जब मुझे उनके साथ 2 महीने से अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। जब भी वह मुझे बुलाते हैं या मुझसे बात करते हैं, तो उसका मुझ पर हमेशा ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहटी के मैदान पर खेलेगी।
ये भी पढ़ें
IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स को झटका, स्टार गेंदबाज शुरुआती मैचों से बाहर!
IPL 2026 से बाहर होने की मची होड़, अब SRH का धाकड़ खिलाड़ी पूरे सीजन से हो गया बाहर
Latest Cricket News