1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स को झटका, स्टार गेंदबाज शुरुआती मैचों से बाहर!

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स को झटका, स्टार गेंदबाज शुरुआती मैचों से बाहर!

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 19, 2026 09:52 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 10:01 pm IST

IPL 2026 के आगाज से पहले आ रही खबरों ने टीमों को टेंशन में डाल दिया है। इस बीच पंजाब किंग्स के लिए बुरी खबर आई है। टीम के तेज गेंदबाज ने खुद को शुरुआती मैचों से दूर रखने का फैसला किया है।

Punjab Kings- India TV Hindi
पंजाब किंग्स Image Source : AFP

IPL 2026 की शुरुआत से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। हालांकि, वह बाद के चरण में टीम से जुड़ सकते हैं। फर्ग्यूसन हाल ही में पिता बने हैं और फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने ऑकलैंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20I से पहले कहा कि अभी उनका एक छोटा बेटा हुआ है, वह जितना हो सके घर पर समय बिताना चाहते हैं और पत्नी की मदद करना चाहते हैं। इसके बाद कुछ हफ्तों का ब्रेक लूंगा और फिर IPL के आखिरी चरण में जुड़ने की कोशिश करूंगा।

न्यूजीलैंड के लिए खेलने को लेकर भी प्रतिबद्ध

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, फर्ग्यूसन ने साफ किया कि वह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए खेलते रहेंगे और उनके साथ समय बिताना हमेशा खास रहता है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा खास होता है। भारत में टीम के साथ समय बिताना अच्छा लगा, हालांकि सीजन की शुरुआत में चोटों ने परेशानी दी। वह घरेलू क्रिकेट भी खेलना चाहते थे और अपने फैंस के सामने खेलने का मौका मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

वर्ल्ड कप के दौरान भी नहीं मिल पाया समय

फर्ग्यूसन ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पितृत्व अवकाश लिया था, लेकिन वह सिर्फ 4 दिन ही परिवार के साथ रह पाए और फिर टीम से जुड़ गए।फाइनल के 9 दिन बाद ही उन्होंने शानदार वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 3 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। फर्ग्यूसन ने कहा कि क्रिकेट इस समय काफी व्यस्त हो गया है। मुश्किल यह होता है कि कब ब्रेक लिया जाए। इस बार उन्होंने सही समय चुना है, क्योंकि वर्ल्ड कप के दौरान मेरी पत्नी अकेले बच्चे की देखभाल कर रही थीं। अब वह घर पर समय बिताने के बाद फिर क्रिकेट में वापसी करेंगे।

PBKS के पास विकल्प मौजूद

फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी में पंजाब किंग्स ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को प्लेइंग XI में मौका दे सकती है, जिन्हें टीम ने 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा टीम के पास अर्शदीप सिंह, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अजमतुल्लाह ओमरजई, यश ठाकुर, विषक विजयकुमार और मार्कस स्टोइनिस जैसे विकल्प मौजूद हैं। लॉकी फर्ग्यूसन की शुरुआती गैरमौजूदगी पंजाब किंग्स के लिए चुनौती जरूर है, लेकिन टीम के पास विकल्पों की कमी नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या PBKS इस झटके से उबरकर मजबूत शुरुआत कर पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर ने पापा सचिन के बल्ले को लेकर खोला राज, सुनकर हैरान रह गए ऋषभ पंत; देखें VIDEO

विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगी भिड़ंत, टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल