A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Sanju Samson ICC Award: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मचाया तहलका

Sanju Samson ICC Award: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मचाया तहलका

संजू सैमसन को आईसीसी ने मार्च महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना है। टी20 विश्व कप 2026 के आखिरी तीन मैचों में संजू ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया को​ खिताब जिताने में बड़ी भूमिका अदा की। इसका पुरस्कार उन्हें मिला है।

sanju samson- India TV Hindi
Image Source : PTI संजू सैमसन

संजू सैमसन का तहलका जारी है। टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले संजू का लोहा अब आईसीसी ने भी माना है। आईसीसी ने संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना है। ये उन्हें ये अवार्ड मार्च महीने के लिए दिया गया है, जिसमें संजू सैमसन ने बैक टू बैक तीन अर्धशतकीय पारियां खेली थी। इसके साथ ही संजू ने एक नया इतिहास रचा है और नया अध्याय लिखने का भी काम किया है।

पहले प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे संजू, तीन बैक टू बैक मैचों में लगाए अर्धशतक

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को मार्च के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। जब टी20 विश्व कप शुरू हुआ था, तब संजू सैमसन भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। लेकिन जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा संजू की जरूरत महसूस हुई। वे ओपनिंग के लिए उतरे, लेकिन पहली कुछ पारियों में वे प्रभावित नहीं कर पाए। लेकिन जैसे ही एक मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच नॉकआउट मैच शुरू हुआ, संजू सैमसन ने धमाका करना शुरू कर दिया। 

वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली धमाकेदार पारियां

वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली, हालांकि वे तीन रन से अपने शतक से चूक गए। लेकिन उन्होंने भारतीय टीम की सेमीफाइनल में जगह पक्की कर दी थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में संजू ने 89 रन की शानदार पारी खेली। भारत और न्यूजीलैंड के ​बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया तो वहां संजू ने 89 रन की पारी खेली। 

मार्च के महीने में कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन

केवल मार्च के महीने में ही संजू सैमसन ने तीन T20I मैच खेलकर 137.50 के जबरदस्त औसत और 199.27 के स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए। संजू सैमसन ने बैक टू बैक दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी अपने नाम किया। साथ ही आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भी जबरदस्त उड़ान भरी और सीधे टॉप 20 में आ पहुंचे। संजू सैमसन को पहली बार आईसीसी की ओर से प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड दिया गया है। 

आईसीसी का अवार्ड पाने वाले केरल के पहले खिलाड़ी 

संजू सैमसन ने इस अवार्ड को जीतने के साथ ही इतिहास भी रच दिया है। आईसीसी का ये बड़ा अवार्ड हासिल करने वाले संजू सैमसन केरल के पहले और अकेले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले बहुत सारे ​भारतीय खिलाड़ी इस अवार्ड को जीत चुके हैं, लेकिन केरल को पहली बार ये उपलब्धि हासिल हुई है। इसके साथ ही संजू ने केरल के लिए क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। 

यह भी पढ़ें 

Rohit Sharma Update: MI को तगड़ा झटका, रोहित शर्मा का हुआ MRI स्कैन, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलने पर सस्पेंस!

CSK vs KKR: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच, क्या धोनी की होगी वापसी!

Latest Cricket News