संजू सैमसन के दिन क्या बदल गए हैं। अब लग रहा है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उन्हें एक और मौका मिल सकता है। भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में अपने अगले मुकाबले की तैयारी कर रही है, लेकिन टीम इस वक्त कुछ मुश्किलों से गुजर रही है। सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं बताए जा रहे हैं। ऐसे में संजू सैमसन की किस्मत एक बार फिर से बदल सकती है।
12 फरवरी को दिल्ली में खेला जाएगा भारत बनाम नामिबिया मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपने दूसरे मैच के लिए तैयार है। अगला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 12 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जाएगा। इस बीच खबर है कि टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बीमार हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट में कुछ दिक्कत है, इसलिए वे शायद अगला मैच मिस करें। अगर वे नहीं खेलते हैं तो फिर सलामी बल्लेबाज के तौर पर एक बार फिर से संजू सैमसन की टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। अभिषेक की गैरमौजूदगी में ईशान किशन और संजू सैमसन पारी का आगाज करते हुए दिख सकते हैं। हालांकि अभिषेक खेलेंगे कि नहीं, इसको लेकर अभी तक कुछ नहीं बताया गया है।
सूर्यकुमार यादव मीडिया से बातचीत में बताएंगे पूरी बात
भारत बनाम नामिबिया मैच 12 फरवरी को होगा, इससे एक दिन पहले यानी 11 फरवरी को कप्तान सूर्यकुमार यादव मीडिया से बात करेंगे, उम्मीद है कि तब वे अभिषेक की तबियत को लेकर कुछ बताएंगे। तभी पता चलेगा कि अभिषेक खेलेंगे कि नहीं। टीम इंडिया के लिए अगला मैच तो आसान होगा, अगर शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हुए तो बहुूत ज्यादा संभावना है कि उन्हें आराम दिया जाएगा। इस बीच संजू सैमसन के पास एक और मौका होगा कि वे बड़े रन बनाए। हालांकि इससे पहले जब वे न्यूजीलैंड खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेल रहे थे, तब बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे।
ईशान की बल्लेबाजी के आगे पीछे रह गए थे संजू सैमसन
जब बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था, तब संजू सैमसन पहली पसंद के कीपर बल्लेबाज और ओपनर थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच में संजू का बल्ला नहीं चला, वहीं ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन ठोकने का काम किया। इसका नतीजा ये रहा कि ईशान अब परमानेंट ओपनर बन गए हैं, वहीं संजू सैमसन बैकअप कीपर ओपनर हो गए हैं। देखना होगा कि टीम इंडिया का मैनेजमेंट और कप्तान सूर्यकुमार यादव इस पूरे मसले को लेकर आखिरी फैसला क्या करते हैं।
यह भी पढ़ें
यूएसए को हराकर फूले नहीं समा रहे पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा, जीत के बाद ये हैं बोल
T20 World Cup 2026 Points Table: जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान टॉपर, ये है बाकी टीमों का हाल
Latest Cricket News