1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'वहां मेरा समय खत्म हो गया था', संजू सैमसन ने बताई राजस्थान से नाता तोड़ने की वजह

'वहां मेरा समय खत्म हो गया था', संजू सैमसन ने बताई राजस्थान से नाता तोड़ने की वजह

T20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद संजू सैमसन IPL 2026 में धमाका करने के लिए तैयार हैं। इस बार संजू राजस्थान रॉयल्स के बजाय चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे।

Sanjus Samson- India TV Hindi
Image Source : AFP संजू सैमसन

Sanju Samson: T20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन हर तरफ छाए हुए हैं। अब संजू की नजरें IPL 2026 में अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरने पर लगी हैं। भारतीय फैंस भी संजू की धमाकेदार बैटिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस बार संजू नई जर्सी में नजर आएंगे। पिछले कई सीजन राजस्थान रॉयल्स में बिताने के बाद संजू IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स यानी CSK की पीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे। इस नई शुरुआत को लेकर संजू काफी उत्साहित हैं। इस बीच संजू का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की वजह का खुलासा किया है।

संजू सैमसन ने PTI से बातचीत में कहा कि यह पहली बार है जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन वह मैदान पर अपनी भावनाओं को खुद पर हावी नहीं होने देते। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें लगा कि टीम में उनका समय अब ​​खत्म हो गया है। भले ही अब हम उनके खिलाफ खेलें, वह अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगे।

RR के खिलाड़ियों से गहरा जुड़ाव

IPL 2026 के अपने पहले ही मैच में CSK का सामना गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स से होगा। इस मैच को लेकर संजू ने कहा कि वह मैदान पर इमोशन्स के बारे में ज्यादा नहीं सोचते, क्योंकि खेल की दिशा तो उस समय की स्थिति ही तय करती है। लेकिन हां, मैच से पहले और बाद में भावनाए जरूर होंगी, क्योंकि वहां ऐसे खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ हैं जिनके साथ उनक काफी पुराना जुड़ाव रहा है।

धोनी से सीखने को बेताब संजू

सैमसन के CSK में शामिल होने को लेकर काफी चर्चा हो रही है, खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें MS धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिलेगा। ऐसे में T20 वर्ल्ड कप के हीरो धोनी से सीखने के लिए काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि वह CSK का हिस्सा बनकर सचमुच बहुत उत्साहित हैं। धोनी भाई से पहले भी बात की थी और उन्हें हमेशा उनसे पॉजिटिव वाइब्स मिली हैं। उनके साथ लगभग दो महीने बिताना, उन्हें करीब से देखने और उनसे सीखने का एक शानदार मौका होगा। बता दें, IPL 2026 का 28 मार्च से आगाज होगा। चेन्नई की टीम 30 मार्च को अपने अभियान का आगाज करेगी।

यह भी पढ़ें

ODI World Cup 2027: तीन देशों में होगा ICC विश्व कप, लेकिन फिर भी 2 के ही नाम कन्फर्म, आखिर तीसरी टीम क्यों छूट गई

IPL 2026 से पहले ही दो टीमों को लगा करारा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 2 धाकड़ खिलाड़ी!

Latest Cricket News