भारत की मेजबानी में इस साल के आखिर में महिला वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसको लेकर 6 टीमों ने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है तो वहीं 2 टीमों की एंट्री पाकिस्तान में चल रह आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 क्वालीफायर से होगी। जिसके मुकाबलों की शुरुआत 9 अप्रैल से हो गई और पहले ही दिन लाहौर के मैदान पर खेले गए वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। स्कॉटलैंड की टीम ने इस मुकाबले में वेस्टइंडीज महिला टीम को 12 रनों की करीबी मात देने के साथ मैच को अपने नाम किया।
हेली मैथ्यूज शतक लगाकर भी नहीं दिला सकी टीम को जीत
स्कॉटलैंड की महिला टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर्स में 244 रनों का स्कोर बनाया था। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम टारगेट का पीछा करते हुए एक समय काफी बेहतर स्थिति में थी जिसमें उन्होंने 120 के स्कोर तक एक ही विकेट गंवाया था, लेकिन क्लोए एबल ने जाइदा जेम्स को पवेलियन भेजने के साथ विंडीज टीम को बड़ा झटका दिया। वहीं इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 199 के स्कोर तक अपने 8 विकेट गंवा दिए थे।
इसी दौरान मैथ्यूज को बल्लेबाजी के दौरान खिंचाव की समस्या होने पर वह रिटायर्ड हर्ट हो गईं। इसके बाद 9वां विकेट गिरने पर मैथ्यूज वापस तो आईं और अपनी सेंचुरी भी पूरी की लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सकी। मैथ्यूज के बल्ले से 114 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली, तो वहीं उनकी टीम 46.2 ओवर्स में 233 रन बनाकर सिमट गई और उन्हें 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। स्कॉटलैंड महिला टीम की तरफ से गेंदबाजी में कैथरीन फ्रेजर ने तीन, क्लोए एबल और अबाता मकसूद ने 2-2 विकेट हासिल किए।
पाकिस्तान ने की जीत से शुरुआत
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 क्वालीफायर में 9 अप्रैल के दिन एक और मुकाबला खेला गया जो पाकिस्तान और आयरलैंड की टीम के बीच में था। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए इस मैच को पाकिस्तानी टीम ने 38 रनों से अपने नाम किया। पाकिस्तानी महिला टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में आयरलैंड महिला टीम 179 रन बनाकर सिमट गई थी।
ये भी पढ़ें
संजू सैमसन अहमदाबाद में उतरते ही छू लेंगे खास मुकाम, रोहित-विराट के खास क्लब में हो जाएंगे शामिल
IPL 2025 में अब तक फेंके गए 880 ओवर में सिर्फ 2 बार हुआ ये कमाल, इन बॉलर्स ने अपने 1 ओवर में किया गजब
Latest Cricket News