1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन अहमदाबाद में उतरते ही छू लेंगे खास मुकाम, रोहित-विराट के खास क्लब में हो जाएंगे शामिल

संजू सैमसन अहमदाबाद में उतरते ही छू लेंगे खास मुकाम, रोहित-विराट के खास क्लब में हो जाएंगे शामिल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 09, 2025 01:30 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 01:30 pm IST

IPL 2025 के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच टक्कर होगी। इस मैच में उतरते ही राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन T20 क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे।

Sanju Samson - India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AP

IPL 2025 में 9 अप्रैल को 23वां मुकाबला खेला जाना है, जिसमें गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना करेगी। गुजरात और राजस्थान के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मेजबान गुजरात टीम की नजरें लगातार चौथी जीत दर्ज करने पर लगी होगी। वहीं, राजस्थान जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। इस मैच में दोनों टीमों के कप्तान शुभमन गिल और संजू सैमसन के बीच भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों ही बल्लेबाज आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

खास क्लब में होगी संजू की एंट्री

इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। गुजरात के खिलाफ आज के मैच में उतरते ही वह T20 क्रिकेट में अपने 300 मैच पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले 12वें भारतीय बनेंगे। अब तक सिर्फ 11 भारतीय खिलाड़ियों ने ही T20 क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। इनमें रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, विराट कोहली, एमएस धोनी, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन और सुरेश रैना शामिल हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा- 452
  • दिनेश कार्तिक- 412
  • विराट कोहली- 403
  • एमएस धोनी- 396
  • रवींद्र जडेजा- 337
  • सुरेश रैना- 336
  • शिखर धवन- 334

संजू का ऐसा रहा है करियर

संजू सैमसन ने 299 T20 मैचों की 286 पारियों में 7481 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 29.56 और स्ट्राइक रेट 137.14 का रहा है। संजू के IPL करियर की बात की जाए तो 172 मैचों की 167 पारियों में उनके बल्ले से 4556 रन निकले हैं। इसमें 3 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 30.78 के औसत और 139.32 के स्ट्राइक रेट से IPL में 4500 से ज्यादा रन अपने नाम किए हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने पहली बार IPL में साल 2013 में शिरकत की थी। पहले 3 सीजन राजस्थान के लिए खेलने के बाद वह 2016 में दिल्ली की टीम से जुड़ गए। यहां 2 सीजन बिताने के बाद उनकी राजस्थान में फिर से वापसी हुई और तब से ही वह इस टीम के साथ हैं। 

यह भी पढ़ें:

गुजरात और राजस्थान के बीच कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, ये टीम है आगे

पंजाब को जीत के साथ ही मिली बुरी खबर, BCCI ने धाकड़ ऑलराउंडर पर ठोका तगड़ा फाइन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल