1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका दौरे से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज हुआ पूरी सीरीज से बाहर

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज हुआ पूरी सीरीज से बाहर

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के ओपनर बल्लेबाज शादमान इस्लाम चोट के कारण आगामी साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Shadman islam- India TV Hindi
Image Source : PTI शादमान इस्लाम

बांग्लादेश की टीम इस महीने में ऑल फॉर्मेट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। इस दौरे से पहले ही बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम चोट लगने की वजह से साउथ अफ्रीका के आगामी दौरे से बाहर हो गए हैं। सिलहट में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन उनका टखना मुड़ गया था, जिससे उन्हें यह चोट लगी। इसी चोट की वजह से वह साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर हो गए हैं।

शादमान को लगी है गंभीर चोट

बांग्लादेश के सेलेक्शन कमिटी के एक सदस्य ने क्रिकबज को बताया कि शादमान साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। उनके मुताबिक शादमान की चोट काफी गंभीर है क्योंकि उनके पैर की मांसपेशी में खिंचाव आ गया है और हड्डी टूटने की आशंका भी बनी हुई है। अगर उनकी ये चोट ज्यादा गंभीर होती है तो वह लंबे समय तक मैदान से दूर रह सकते हैं।

महफिज़ुल इस्लाम रोबिन को मिल सकता है मौका

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिलहट में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम एक कम खिलाड़ी के साथ बल्लेबाजी करेगी। वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर महफिज़ुल इस्लाम रोबिन को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुना जाना लगभग तय है। महफिज़ुल इस समय सिलहट में ही टेस्ट टीम के साथ मौजूद हैं और तैयारी के लिए नेशनल कोच के साथ नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

10 नवंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होगी अफ्रीकी टीम

बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए 10 नवंबर को ढाका से रवाना होगी। इस टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे और तीन टी20 मैच भी खेले जाएंगे। पहला टेस्ट मैच 15 से 19 नवंबर तक वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 नवंबर तक सुपरस्पोर्ट पार्क में होगा।

साउथ अफ्रीका ने कर दिया है स्क्वॉड का ऐलान

इस टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने पहले ही अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। अफ्रीकी टेस्ट टीम में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी टोनी डी जोरजी की वापसी हुई है। 29 साल के जोरजी को सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। इसी चोट की वजह से वह लंबे समय तक मैदान से दूर रहे। लेकिन अब फिट होकर टीम में वापस आए हैं।

यह भी पढ़ें

डेरिल मिचेल ने रच दिया नया इतिहास, अर्धशतक लगाकर ध्वस्त किया 27 साल पुराना रिकॉर्ड

गुरनूर बरार हुए शुभमन गिल की कप्तानी के फैन, दूसरे वनडे मैच के बाद कहा- वो हर खिलाड़ी को सपोर्ट करते हैं

Latest Cricket News