1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शैफाली ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में बल्ले से किया बड़ा कारनामा, तोड़ दिया 8 साल पुराना रिकॉर्ड

शैफाली ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में बल्ले से किया बड़ा कारनामा, तोड़ दिया 8 साल पुराना रिकॉर्ड

IND-W vs SA-W: भारतीय महिला टीम की ओपनिंग बल्लेबाज शैफाली वर्मा के बल्ले से वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 87 रनों की शानदार पारी देखने को मिली, जिसके दम पर वह 8 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने में कामयाब हो गई।

Shafali Verma- India TV Hindi
Image Source : GETTY शैफाली वर्मा

भारतीय महिला टीम की ओपनिंग बल्लेबाज शैफाली वर्मा जिनको वनडे वर्ल्ड कप 2025 की स्क्वाड में सेमीफाइनल मैच से पहले उस समय मुख्य स्क्वाड में जगह मिली जब ओपनिंग बल्लेबाज प्रतिका रावल चोट के चलते बाहर हो गई। शैफाली के बल्ले से सेमीफाइनल मैच में कोई खास प्रदर्शन तो देखने को नहीं मिला लेकिन साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ फाइनल मुकाबले में वह 87 रनों की बेहतरीन पारी खेलने में जरूर कामयाब रही। शैफाली अपनी इस शानदार पारी के दम पर 8 साल पुराना एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में भी कामयाब रही।

महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में शैफाली ने तोड़ी पूनम राउत का रिकॉर्ड

शैफाली वर्मा के लिए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच उनके करियर का सबसे बड़ा मैच है। इस मुकाबले में शैफाली ने अपने स्वाभाविक आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की जिसमें उन्होंने 78 गेंदों का सामना करने के साथ 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली। शैफाली अब भारतीय महिला टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सर्वाधिक निजी रनों की पारी खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। शैफाली ने इस मामले में पूनम राउत के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिन्होंने साल 2017 के महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 86 रनों की पारी खेली थी।

शैफाली इस मामले में बनी सबसे युवा महिला खिलाड़ी

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में शैफाली वर्मा ने 12 साल पुराने एक और बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया, जिसमें अब वह फाइनल मैच में 50 प्लस रनों की पारी खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। शैफाली से पहले ये रिकॉर्ड जेस कैमरोन जो अब जेस डफिन के नाम से पहचानी जाती हैं उनके नाम था, जिन्होंने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में 75 रनों की पारी 23 साल 235 दिन की उम्र में खेली थी। वहीं शैफाली ने अब इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है, जिसमें उन्होंने 21 साल 278 दिन की उम्र में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैच में 50 प्लस रनों की पारी खेली है।

ये भी पढ़ें

स्मृति मंधाना ने अपने नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड, मिताली राज को पीछे छोड़ पहुंची पहले नंबर पर

अभिषेक शर्मा ने 7 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, बन गए इस मामले में नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी

Latest Cricket News