1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति मंधाना ने अपने नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड, मिताली राज को पीछे छोड़ पहुंची पहले नंबर पर

स्मृति मंधाना ने अपने नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड, मिताली राज को पीछे छोड़ पहुंची पहले नंबर पर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 02, 2025 05:53 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 06:26 pm IST

IND-W vs SA-W: भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड बल्ले से अपने नाम किया है।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : GETTY

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच में नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका टीम की कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने मैदान पर उतरने के साथ जैसे ही अपनी पारी का 21वां रन पूरा किया उसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ अपने नाम कर लिया। स्मृति मंधाना का इस महिला वनडे वर्ल्ड कप में बल्ले से काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला है।

स्मृति बनी महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी

स्मृति मंधाना आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अब तक 400 से अधिक रन बनाने में कामयाब हो चुकी हैं, जिसमें उन्होंने भारतीय महिला खिलाड़ी के तौर पर एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज के नाम पर था, जिन्होंने साल 2017 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में 409 रन बनाए थे, वहीं स्मृति मंधाना के बल्ले से महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में 434 रन देखने को मिले। टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने इस वर्ल्ड कप में बल्ले से काफी अहम भूमिका अदा की जिसमें वह अधिकतर मैचों में ओपनिंग में बेहतर शुरुआत देने में कामयाब रही हैं।

भारतीय महिला टीम के लिए एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

  • स्मृति मंधाना - 434 रन (साल 2025)
  • मिताली राज - 409 रन (साल 2017)
  • पूनम राउत - 381 रन (साल 2017)
  • हरमनप्रीत कौर - 359 रन (साल 2017)
  • स्मृति मंधाना - 327 रन (साल 2022)

दोनों टीमों ने फाइनल मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में नहीं किया कोई बदलाव

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला बारिश के खलल की वजह से 2 घंटे की देरी के साथ शुरू हुआ, जिसमें दोनों टीमों की इस मैच में प्लेइंग 11 को लेकर बात की जाए तो उसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं शेफाली और स्मृति की जोड़ी ने इस अहम मैच में टीम इंडिया को शानदार शुरुआत देने का काम किया है।

ये भी पढ़ें

IND-W vs SA-W Final: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो किस टीम को मिलेगी ट्रॉफी? जानें क्या है ICC का नियम

अर्शदीप सिंह ने तोड़ा आर अश्विन का रिकॉर्ड, 3 विकेट लेकर निकल गए सबसे आगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल