1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट में नहीं था इस खिलाड़ी का नाम, मुंबई इंडियंस से फिर भी मिला बल्लेबाजी का मौका

प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट में नहीं था इस खिलाड़ी का नाम, मुंबई इंडियंस से फिर भी मिला बल्लेबाजी का मौका

MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट दोनों में ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को शामिल नहीं किया था, लेकिन उन्हें बीच मैच में बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया।

Shardul Thakur- India TV Hindi
Image Source : BCCI शार्दुल ठाकुर

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 33वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पूरी तरह से बल्ले और गेंद से सीएसके का दबदबा देखने को मिला जिसमें वह ये मैच 103 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे। मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में जब 208 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी तो छठा विकेट गिरने के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए शार्दुल ठाकुर को भेजा गया था, जो इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ना तो प्लेइंग 11 का हिस्सा थे और ना ही उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट में शामिल किया गया था।

शार्दुल ठाकुर को कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में मिली जगह

मुंबई इंडियंस जब इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी तो उनकी प्लेइंग 11 का हिस्सा मिचेल सैंटनर पारी के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद जो जसप्रीत बुमराह ने फेंकी थी उसपर सीएसके टीम के बल्लेबाज कार्तिक शर्मा का कैच पकड़ने के प्रयास में अपना कंधा चोटिल कर बैठे थे। सैंटनर ने इस कैच को तो पकड़ लिया लेकिन उसके तुरंत बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। ऐसे में उनकी जगह पर मुंबई इंडियंस ने कनकशन सब्स्टीट्यूट की मांग करते हुए शार्दुल ठाकुर को बीच मैच में अपनी प्लेइंग 11 का हिस्सा बना लिया। हालांकि शार्दुल ठाकुर बल्ले से कोई खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके 12 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सीएसके बनी आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम

आईपीएल इतिहास में जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने रनों के अंतर मामले में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है तो वहीं ये मुंबई इंडियंस की भी रनों के अंतर से आईपीएल में अब तक की सबसे बड़ी हार है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में अब सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस पहले नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें उन्होंने पंजाब किंग्स की टीम को पीछे छोड़ा है। सीएसके के नाम अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19 जीत है जबकि दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स ने एमआई के खिलाफ आईपीएल में 18 मुकाबले जीते हैं।

ये भी पढ़ें

संजू सैमसन ने शतकीय पारी के दम पर कर ली रोहित शर्मा की बराबरी, CSK की तरफ से भी हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

दिल्ली कैपिटल्स ने पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को बनाया अपना हिस्सा, पहली बार IPL में आएगा खेलता हुआ नजर

Latest Cricket News