1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली कैपिटल्स ने पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को बनाया अपना हिस्सा, पहली बार IPL में आएगा खेलता हुआ नजर

दिल्ली कैपिटल्स ने पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को बनाया अपना हिस्सा, पहली बार IPL में आएगा खेलता हुआ नजर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 23, 2026 09:05 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 09:05 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले उस समय बड़ा झटका लगा था जब बेन डकेट ने अपना नाम वापस ले लिया था। अब दिल्ली कैपिटल्स ने डकेट की जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान कर दिया है।

Rehan Ahmed- India TV Hindi
रेहान अहमद Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में जहां कई टीमें चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझते हुए नजर आ रही हैं, तो वहीं कुछ नाम ऐसे हैं जो इस सीजन का आगाज होने से पहले ही खुद को बाहर कर चुके हैं। इसी में एक नाम दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड का हिस्सा ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट का शामिल है जो टेस्ट क्रिकेट में अधिक ध्यान लगाने के वजह से आईपीएल के इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बेन डकेट की जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के ही पाकिस्तानी मूल के 21 साल के लेग स्पिन गेंदबाज रेहान अहमद को अपना हिस्सा बनाने का फैसला लिया है।

पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने रेहान अहमद

रेहान अहमद को लेकर बात की जाए तो उनका जन्म तो इंग्लैंड में ही हुआ लेकिन उनके पिता पाकिस्तान में क्रिकेट खेलते थे, जिसमें बाद वह इंग्लैंड जाकर बस गए। रेहान अहमद पहली बार अपने करियर में किसी आईपीएल टीम का हिस्सा बने हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में आईपीएल 2026 के लिए स्क्वाड में शामिल किया है, जिसमें उनकी नजरें अपने स्पिन गेंदबाजी अटैक को और अधिक मजबूत करने पर है। रेहान अहमद को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अभी तक अपने टी20 करियर में कुल 97 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 85 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं और उनका इकॉनमी रेट 8.13 का देखने को मिला है। रेहान निचलेक्रम में बल्ले से भी योगदान देने में माहिर हैं और उनके नाम टी20 क्रिकेट में अब तक 1071 रन दर्ज हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है ये सीजन

आईपीएल 2026 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अक्षर पटेल की कप्तानी में खेल रही है, जिसमें उन्होंने शुरुआती 2 मैचों में लगातार जीत हासिल की थी, तो वहीं अगले 2 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने दो और मैच खेले जिसमें एक में जीत हासिल की तो वहीं एक में हार का सामना किया था। इस तरह से अब तक इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स 6 मैच खेलने के बाद तीन को जीतने में सफल रही जबकि में तीन में हार का सामना किया है। ऐसे में उनके लिए अब सीजन के बाकी बचे मैच टॉप-4 में सीधे जगह पक्की करने के नजरिए से काफी अहम रहने वाले हैं, जिसमें उन्हें अपना अगला मैच पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ 25 अप्रैल को खेलना है।

ये भी पढ़ें

MI vs CSK: वानखेड़े स्टेडियम नहीं पहुंचे एमएस धोनी, सीएसके कप्तान ने टॉस के समय किया खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जीत का जश्न पड़ा फीका, पंत को लेकर की गई इस हरकत पर लगा उनके प्लेयर पर जुर्माना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल