1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन ने शतकीय पारी के दम पर कर ली रोहित शर्मा की बराबरी, CSK की तरफ से भी हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

संजू सैमसन ने शतकीय पारी के दम पर कर ली रोहित शर्मा की बराबरी, CSK की तरफ से भी हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 23, 2026 09:47 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 09:48 pm IST

MI vs CSK: संजू सैमसन का मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में बल्ले से कमाल देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 101 रनों की नाबाद पारी खेली है। सैमसन ने इस शतकीय पारी के दम पर रोहित शर्मा की भी खास मामले में बराबरी कर ली है।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 33वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम 20 ओवर्स में 207 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही है। चेन्नई सुपर किंग्स को इस स्कोर तक पहुंचाने में ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की जिन्होंने इस सीजन में दूसरी शतकीय पारी खेली है। संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 54 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रनों की पारी खेली है, जिसके दम पर वह रोहित शर्मा की भी एक खास मामले में बराबरी करने में कामयाब रहे।

सैमसन ने टी20 शतकों में की रोहित की बराबरी

भारतीय खिलाड़ी के रूप में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड अभी संयुक्त रूप से विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के नाम पर है जिसमें दोनों ने 9-9 शतकीय पारियां खेली हैं। वहीं इसके बाद अब दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से संजू सैमसन भी काबिज हो गए हैं। सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जैसे ही अपना शतक पूरा किया तो ये उनके टी20 करियर में 8वीं शतकीय पारी थी। सैमसन ने अब तक 337 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.93 के औसत से 8693 रन बनाए हैं और इसमें उनके बल्ले से 8 शतकीय और 54 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • विराट कोहली - 9 शतक
  • अभिषेक शर्मा - 9 शतक
  • रोहित शर्मा - 8 शतक
  • संजू सैमसन - 8 शतक

सीएसके के लिए आईपीएल में इस मामले में बने चौथे खिलाड़ी

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से संजू सैमसन अब सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। सैमसन से पहले रुतुराज गायकवाड, मुरली विजय और शेन वॉटसन ने सीएसके की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 2-2 शतकीय पारियां खेली थी। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने के मामले में संजू सैमसन ने केएल राहुल की बराबरी कर ली है, जिसमें दोनों के नाम 5-5 शतकीय पारियां दर्ज हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली काबिज हैं जिनके नाम आईपीएल में 8 शतकीय पारियां दर्ज हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकीय पारियां खेलने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली - 8 शतक
  • जोस बटलर - 7 शतक
  • क्रिस गेल - 6 शतक
  • केएल राहुल - 5 शतक
  • संजू सैमसन - 5 शतक

ये भी पढ़ें

VIDEO: PSL 2026 बना WWE का अखाड़ा, मोहम्मद आमिर बल्ले की कुटाई से बाल-बाल बचे

MI vs CSK: वानखेड़े स्टेडियम नहीं पहुंचे एमएस धोनी, सीएसके कप्तान ने टॉस के समय किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल