पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन जारी है, जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन से ज्यादा मैदान पर होने वाली दूसरी हरकतों की वजह से पीसीबी की ये टी20 लीग अधिक चर्चा का विषय बनी हुई है। फखर जमां पर जहां इस सीजन का आगाज होने के बाद एक मुकाबले में बॉल टेम्परिंग का आरोप लगने के बाद उन्हें कुछ मैचों के लिए बैन कर दिया गया था, वहीं अब रावलपिंडी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच 23 अप्रैल को खेला गया मुकाबला WWE का अखाड़ा बनते हुए नजर आया जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर की बल्ले से पिटाई हो सकती थी।
आमिर को बल्ले से पीटने के लिए आगे बढ़े थे फहीम अशरफ
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 34वें मैच में रावलपिंडी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच में कराची के नेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी, जिसमें उन्होंने 79 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था। यहां से बल्लेबाजी करने उतरे ऑलराउंडर खिलाड़ी फहीम अशरफ ने पारी को संभालने का प्रयास तो किया लेकिन 11 के निजी स्कोर पर मोहम्मद आमिर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद मोहम्मद आमिर ने जश्न मनाते हुए फहीम अशरफ को मैदान से बाहर जाने का इशारा किया, जिसे देखकर फहीम काफी गुस्से में नजर आए और खुद पर काबू नहीं रख पाए जिसमें वह बल्ला से मारने के लिए मोहम्मद आमिर की तरफ बढ़े।
साथी खिलाड़ियों ने आकर मामला किया शांत
फहीम अशरफ को तेजी से मोहम्मद आमिर की तरफ बल्ला दिखाते हुए बढ़ते देख रावलपिंडी टीम के बाकी खिलाड़ियों ने बीच में आकर इस मामले को शांत कराया जिसमें उनके एक प्लेयर ने फहीम को पकड़कर रोकने का प्रयास किया। आमिर इस दौरान फहीम अशरफ से कुछ अपशब्द भी कहते हुए नजर आए। इस मुकाबले में रावलपिंडी की टीम 6 विकेट से जीत हासिल करने में जरूर कामयाब रही, लेकिन उनके लिए ये सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है, जिसमें उन्होंने सीजन में 9 मैच खेले हैं और उसमें पहले 8 मुकाबलों में लगातार हार का सामना किया है और ये उनकी पहली जीत है।
ये भी पढ़ें
MI vs CSK: वानखेड़े स्टेडियम नहीं पहुंचे एमएस धोनी, सीएसके कप्तान ने टॉस के समय किया खुलासा
पाकिस्तानी खिलाड़ी होगा 6 महीने के लिए सस्पेंड! तो क्या ड्रग्स लेकर खेला टी20 विश्व कप क्रिकेट