1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, शॉन टेट ने छोड़ा तेज गेंदबाजी कोच का पद

बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, शॉन टेट ने छोड़ा तेज गेंदबाजी कोच का पद

बांग्लादेश की टीम को घर पर 9 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसमें उससे पहले उन्हें एक बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाजी कोच शॉन टेट ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस पद से इस्तीफा दे दिया है।

Shaun Tait- India TV Hindi
Image Source : AP शॉन टेट

बांग्लादेश टीम का पिछले एक साल में मैदान पर काफी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके पीछे बड़ी वजह उनके स्क्वाड में शामिल हुए युवा तेज गेंदबाज भी बड़ी वजह है। हाल में ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जहां अपने घर टेस्ट और उससे पहले वनडे सीरीज में मात दी थी, तो उनके तेज गेंदबाजों ने जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। अब बांग्लादेश टीम को एक बड़ा झटका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट सीरीज से पहले लगा है, जिसमें उनके तेज गेंदबाजी कोच शॉन टेट ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक था शॉन टेट का कार्यकाल

शॉन टेट ने जब से बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाजी कोच का पद संभाला है तो इसका असर भी मैदान पर देखने को मिला है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शॉन टेट को साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का कार्यकाल दिया था, जिसमें उन्होंने इस जिम्मेदारी को मई 2025 में संभाला था। अब क्रिकबज को दिए बयान में शॉन टेट ने साफ कर दिया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से शॉन टेट के पद छोड़ने को लेकर जारी किए बयान में जानकारी दी गई कि उन्होंने पारिवारिक कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया है। इस रिलीज में बताया गया कि टेट अपनी इस जिम्मेदारी को जारी रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें ये फैसला लेना पड़ा जिसका हम पूरा सम्मान करते हैं। शॉन टेट के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जाए तो वह युवा नाहिद राणा हैं जिन्होंने पिछले एक साल में बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाजी आक्रामक की काफी शानदार तरीके से अगुवाई की है।

बीसीबी जल्द कर सकता है नए तेज गेंदबाजी कोच का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 जून से बांग्लादेश की टीम को घर पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर पहले दो मुकाबलों को लेकर बीसीबी की तरफ से स्क्वाड का ऐलान किया जा चुका है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज का आगाज होने से पहले नए तेज गेंदबाजी कोच के नाम का ऐलान कर सकती है, जिसमें शॉन टेट की जगह पर बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज तल्हा जुबैर को ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बांग्लादेश को तीन वनडे के अलावा 17 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है, जिसमें इस सीरीज के सभी मुकाबले चट्टोग्राम के स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली की जगह किसे मिलेगा मौका? क्या IPL का वर्कलोड पड़ा भारी

ODI World Cup 2027: श्रीलंका ने मैच जीतकर किसकी बढ़ाई टेंशन, आईसीसी रैंकिंग में लगा झटका

Latest Cricket News