1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI World Cup 2027: श्रीलंका ने मैच जीतकर किसकी बढ़ाई टेंशन, आईसीसी रैंकिंग में लगा झटका

ODI World Cup 2027: श्रीलंका ने मैच जीतकर किसकी बढ़ाई टेंशन, आईसीसी रैंकिंग में लगा झटका

 Published : Jun 04, 2026 07:54 am IST,  Updated : Jun 04, 2026 07:54 am IST

ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा, लेकिन इसके लिए रस्साकशी अभी से शुरू हो चुकी है। इस बीच श्रीलंका से मिली वेस्टइंडीज की हार ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है। टीम अभी आईसीसी रैंकिंग में दसवें नंबर पर है और उसकी रेटिंग कम हो चुकी है।

west indies cricket captain shai hope- India TV Hindi
वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप Image Source : AFP

ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2027 जैसे- जैसे करीब आ रहा है कुछ टीमों की टेंशन बढ़ती जा रही है। इस बीच वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। ये सीरीज वेस्टइंडीज के लिए बहुत खास होने वाली है। पहले ही मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा है। इससे हो सकता है कि वेस्टइंडीज की टीम का अगले साल होने वाले विश्व कप में खेलने का सपना टूट जाए। हालांकि अभी काफी वक्त बाकी है और हालात बदल भी सकते हैं। 

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे मैच में 41 रन से दी मात

श्रीलंका क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच श्रीलंका ने 41 रन से अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 7 विकेट पर 303 रन बना दिए थे। इसके बाद जब वेस्टइंडीज इसका पीछा करने उतरी तो पूरी टीम 49.2 ओवर में केवल 262 रन ही बना सकी। इससे उसे हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि अभी सीरीज में दो मैच बचे हैं, यानी वेस्टइंडीज के पास वापसी का मौका है। 

आईसीसी वनडे रैंकिंग में कम हुई वेस्टइंडीज की रेटिंग

इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज को आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी नुकसान हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज की रेटिंग 74 की थी और टीम दसवें नंबर पर थी। श्रीलंका की टीम 96 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर थी। इस मैच के बाद दोनों टीमों की रैंकिंग तो पहले जैसी ही है, लेकिन वेस्टइंडीज की रेटिंग घट गई है। अब वेस्टइंडीज की रेटिंग 73 की हो गई है, वहीं श्रीलंका की 96 की है। जो वेस्टइंडीज के लिए अच्छी खबर नहीं है। 

आईसीसी रैंकिंग की टॉप 9 टीमों के पास डायरेक्ट एंट्री का है मौका

दरअसल अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में आईसीसी वनडे रैंकिंग की टॉप 8 टीमें सीधे क्वालीफाई कर जाएंगी। चूंकि साउथ अफ्रीका मेजबान है, इसलिए उसे अपने आप डायरेक्ट क्वालीफिकेशन मिला है। टीम अभी रैंकिंग में चौथे नंबर पर है। यानी रैंकिंग की 8 नहीं, बल्कि नौवें नंबर की टीम तक सीधे विश्व कप में खेलेंगी। लेकिन दसवें नंबर की टीम बाहर रह जाएगी। अभी वेस्टइंडीज की टीम दसवें स्थान पर ही है। अगर उसकी रेटिंग नहीं बढ़ी तो वो डायरेक्ट एंट्री से चूक जाएगी और फिर से ​क्वालीफिकेशन राउंड खेलकर जाना होगा, जहां बहुत सारी टीमें पहले ही अपनी अपनी दावेदारी ठोक रही हैं। 

आईसीसी ने 31 मार्च 2027 रखी है इसके लिए कटऑफ डेट

इस बीच आपको जानकारी दे दें कि आईसीसी ने वनडे रैंकिंग की ​कटऑफ डेट 31 मार्च 2027 रखी है। यानी उस दिन जो टीमें टॉप 9 में होंगी, वो विश्व कप में क्वालीफाई कर जाएगी, बाकी टीमों को दूसरी टीमों से खेलना होगा, उसके बाद वहां जीतने पर उन्हें जगह मिल पाएगी। ऐसे में वेस्टइंडीज के पास अभी वक्त है, लेकिन उसे मैच तो जीतने ही होंगे। वेस्टइंडीज की टीम अब तक दो बार वनडे विश्व कप जीत चुकी है, लेकिन अब उसके लिए इस टूर्नामेंट में खेलने के ही लाले से पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 

ICC T20 विश्व कप जीतने के बाद भी क्यों जा सकती है सूर्या की कप्तानी, क्या है इसके पीछे की वजह

सूर्यकुमार यादव का शानदार रहा है बतौर कप्तान T20I में रिकॉर्ड, 52 में से 42 मैचों में टीम इंडिया को मिली जीत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल