A
Hindi News खेल क्रिकेट वानखेड़े में आया शिमरन हेटमायर का तूफान, 19 गेंदों में ठोक दी फिफ्टी, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

वानखेड़े में आया शिमरन हेटमायर का तूफान, 19 गेंदों में ठोक दी फिफ्टी, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Shimron Hetmyer Record: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल की। वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक ठोक दिया।

Shimron Hetmyer- India TV Hindi Image Source : AP शिमरन हेटमायर

Shimron Hetmyer Record: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का मुकाबला 23 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला पूरी तरह गलत साबित होता हुआ दिख रहा है। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग तीसरे ओवर में पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद बैटिंग करने उतरे शिमरन हेटमायर ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। हेटमायर अब वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

हेटमायर ने की बराबरी एडन मार्करम की बराबरी

अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान शिमरन हेटमायर ने चार चौके और पांच छक्के लगाए। शिमरन हेटमायर ने इस धमाकेदार पारी की बदौलत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम ने इसी वर्ल्ड कप में 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने ये कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। वहीं श्रीलंका के कप्तान शनाका ने भी ओमान के खिलाफ मैच में 19 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा किया है। भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ 20 गेंद में अर्धशतक लगाया था। वो दूसरे नंबर पर हैं।

हेटमायर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमरन हेटमायर इसके साथ ही वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में सिर्फ 19 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी थी। इसी वर्ल्ड कप में हेटमायर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ जारी टूर्नामेंट में उन्होंने 22 गेंद में अर्धशतक लगाया था। उससे पहले क्रिस गेल ने 23 गेंद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2009 में 50 रन बनाए थे। शे होप ने 2024 में अमेरिका के खिलाफ 26 गेंद और क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2012 में 26 गेंद में 50 रन बनाए थे।

85 रन बनाकर आउट हुए हेटमायर

शिमरन हेटमायर ने इस मैच में 34 बॉल पर 85 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 250 का रहा। हेटमायर की इस तूफानी पारी के बदौलत वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया का उपकप्तान ही प्लेइंग इलेवन से बाहर, आखिर ये चल क्या रहा है?

वरुण चक्रवर्ती ने पहले लुटाए रन फिर एक विकेट लेकर किया कमाल, तोड़ा अर्शदीप का रिकॉर्ड

Latest Cricket News