1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई ने ठोका जुर्माना, दोनों टीमों के प्लेयर्स भी नपे

श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई ने ठोका जुर्माना, दोनों टीमों के प्लेयर्स भी नपे

IPL 2025 के क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने एक बड़ी गलती कर दी, जिसकी वजह से दोनों टीमों के कप्तान और खिलाड़ियों पर फाइन लगा है।

Shreyas Iyer & Hardik Pandya- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV श्रेयस अय्यर & हार्दिक पांड्या

IPL 2025 का दूसरा क्वालीफायर मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। जीत के बाद पंजाब के खिलाड़ी जमकर जश्न मना रहे थे लेकिन इसी बीच बीसीसीआई ने उनको एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर सहित टीम के सभी खिलाड़ियों पर फाइन लगाया गया है। ऐसा ही कुछ मुंबई इंडियंस के साथ भी हुआ है। MI के भी प्लेयर्स और कप्तान पर जुर्माना लगाया गया है। दोनों टीमों के साथ ऐसा क्यों हुआ है आइए हम आपको बताते हैं।

इस वजह से पंजाब और मुंबई की टीम पर लगा जुर्माना

दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों ने स्लो ओवर रेट बनाए रखा। इससे आईपीएल के आचार संहिता का उल्लंघन हुआ जिस वजह से बोर्ड को ऐसा कदम उठाना पड़ा। कप्तान के अलावा दोनों टीमों के प्लेइंग XI में शामिल खिलाड़ी और इम्पैक्ट प्लेयर्स पर भी जुर्माना लगाया गया क्योंकि टीमों ने एक से ज्यादा बार इस सीजन में स्लो ओवर रेट वाली गलती की है। पंजाब किंग्स का ये दूसरा मौका था जब उनकी टीम ने स्लो ओवर रेट मेंटेन किया जबकि मुंबई इंडियंस के लिए यह इस सीजन की तीसरी गलती है।

दोनों टीमों के कप्तान और खिलाड़ी पर कितना जुर्माना लगा?

पंजाब किंग्स से ये गलती दूसरी बार हुई थी इसलिए टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है, जबकि टीम के बाकी प्लेयर्स पर 6-6 लाख या मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना ठोका गया है। इम्पैक्ट प्लेयर को भी यही सजा मिली है। मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार ये गलती की है जिस वजह से टीम के कप्तान पर थोड़ा अधिक जुर्माना लगा है। हार्दिक पर 30 लाख का जुर्माना लगा है, जबकि टीम के बाकी प्लेयर्स को 12 लाख या मैच फीस का 50 फीसदी फाइन के तौर पर देना होगा। 

यह भी पढ़ें

PBKS से हारने के बाद तिलमिलाए हार्दिक पांड्या, इन्हें ठहराया कसूरवार, बुमराह को लेकर कही ऐसी बात

पंजाब को फाइनल में पहुंचाकर श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कैप्टन

Latest Cricket News