1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS से हारने के बाद तिलमिलाए हार्दिक पांड्या, इन्हें ठहराया कसूरवार, बुमराह को लेकर कही ऐसी बात

PBKS से हारने के बाद तिलमिलाए हार्दिक पांड्या, इन्हें ठहराया कसूरवार, बुमराह को लेकर कही ऐसी बात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 02, 2025 07:04 am IST,  Updated : Jun 02, 2025 07:10 am IST

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर आईपीएल फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उनका सामना RCB से होगा।

Hardik Pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : INDIA TV

आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस हार के साथ ही जारी सीजन में मुंबई का सफर समाप्त हो गया। अब 03 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्स से होगा। इसी बीच पंजाब किंग्स से हारने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी मायूस नजर आए। उन्होंने मैच के बाद बताया कि उनकी टीम से कहां गलती हुई।

हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान ने क्या कहा?

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हार्दिक पांड्या ने कहा कि श्रेयस ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, अपने मौके भुनाए और उन्होंने जो शॉट खेले, वे वाकई बेहतरीन थे। उन्हें लगता है कि श्रेयस ने वाकई बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। MI के कप्तान ने माना कि गेंदबाजी इकाई के तौर पर उन्हें कुछ बेहतरीन प्रदर्शन की जरूरत थी। यह एक ऐसी चीज है जो इन बड़े मैचों में वाकई मायने रखता है। उन्होंने बताया कि पूरे मैच के दौरान पंजाब की टीम ने उनको दबाव में रखा। 

हार्दिक ने आगे कहा कि उनकी टीम जिस तरह का प्रदर्शन करना चाहती थी, वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई। वह इसके लिए विकेट को दोषी नहीं मानेंगे। अगर उनके गेंदबाज सही लेंथ पर गेंदबाजी करते या शायद सही समय पर सही गेंदबाज का चयन होता तो नतीजा थोड़ा अलग हो सकता था। बुमराह को स्थिति का अंदाजा था कि अगर 18 गेंदें भी बची हैं तो उन्हें क्या करना है। जस्सी जस्सी ही हैं और वह कभी भी कुछ भी खास कर सकते हैं लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ।

PBKS vs MI: कुछ ऐसा रहा दूसरे क्वालीफायर मैच का हाल

अहमदबाद में खेले गए इस क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 203/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में ही 207/5 का स्कोर बनाकर जीत दर्ज कर ली। अब फाइनल में पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 3 मई को अहमदाबाद में ही होगा। इसके साथ ये भी तय हो गया है कि इस सीजन आईपीएल को एक नया चैंपियन मिलेगा।

यह भी पढ़ें

पंजाब को फाइनल में पहुंचाकर श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कैप्टन

VIDEO: कंगारू बल्लेबाज ने जमकर की जसप्रीत बुमराह की धुनाई, छक्के-चौकों से 1 ओवर में कूट दिए इतने रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल