1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान श्रेयस अय्यर ने खराब बल्लेबाजी को बताया हार का बड़ा कारण, कहा - हम पिच को बेहतर तरीके से नहीं समझ सके

कप्तान श्रेयस अय्यर ने खराब बल्लेबाजी को बताया हार का बड़ा कारण, कहा - हम पिच को बेहतर तरीके से नहीं समझ सके

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को दूसरे टी20 मैच में एक रन से हार का सामना करना पड़ा जिसके साथ ही उन्होंने सीरीज को भी 2-0 से गंवा दिया। वहीं इस मैच में हार का बड़ा कारण टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने खराब बल्लेबाजी को बताया।

भारतीय क्रिकेट टीम- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक रन से हार का सामना करना पड़ा। बेलफास्ट के स्टेडियम में खेले गए इस सीरीज के दोनों मुकाबले गंवाने के बाद टीम इंडिया के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीरीज हार को लेकर खराब बल्लेबाज बड़ा कारण बताया। भारतीय टीम को पहले मैच में जहां 34 रनों से हार मिली थी तो वहीं दूसरे मुकाबले में 155 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर्स में 153 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सके।

हम पिच के बर्ताव को सही से नहीं समझ सके

टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज खेल रहे श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में हार के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि मुझे लगता है कि इस मैच में हमारे गेंदबाजों ने पिछले मुकाबले से काफी बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन हमारी बल्लेबाजी थोड़ी निराशाजनक रही। हम पिच को सही तरह से नहीं समझ सके जिसमें सिंगल्स को डबल्स में बदलने में हम थोड़ा पीछे रह गए, जिसमें आयरलैंड ने हमसे इस मामले में काफी बेहतर प्रदर्शन किया। सच कहूं तो यह सीरीज बहुत अच्छी नहीं रही लेकिन आयरलैंड की तारीफ करनी चाहिए उन्होंने जिस तरह का खेल दिखाया। मुझे लगता है आयरलैंड ने प्रोफेशनलिज्म दिखाया जिसमें उनकी फील्डिंग भी काफी शानदार रही और इसलिए उनको इस शानदार जीत की बधाई।

श्रेयस ने प्रिंस और सूर्यांश की तारीफ

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग में प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को डेब्यू करने का मौका मिला। दोनों ही प्लेयर्स के प्रदर्शन को लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा कि प्रिंस आईपीएल 2026 के दौरान काफी अच्छे फॉर्म में थे और वह उसी लय को यहां भी जारी रखने में कामयाब रहे। सूर्यांश का यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला था और उन्होंने भी काफी अच्छा किया और वह आगे भी काफी कुछ सीखेंगे। मेरे लिए आयरलैंड आना सम्मान और खुशी की बात है। बता दें कि अब टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है जहां पर वह एक जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसमें सभी को 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू की पूरी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की शर्मनाक शुरुआत, साल 2023 के बाद पहली बार गंवाई टी20 सीरीज

संजू सैमसन के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I में पारी की पहली गेंद पर दो बार आउट होने वाले बने पहले भारतीय

Latest Cricket News