1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I में पारी की पहली गेंद पर दो बार आउट होने वाले बने पहले भारतीय

संजू सैमसन के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I में पारी की पहली गेंद पर दो बार आउट होने वाले बने पहले भारतीय

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 28, 2026 10:50 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 10:50 pm IST

भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुई जिसमें वह दूसरे मुकाबले में पारी की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : PTI

भारत और आयरलैंड के बीच में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेलफास्ट के स्टेडियम में खेला गया जिसमें टीम इंडिया को एक रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सभी की नजरें टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन के प्रदर्शन को लेकर टिकी हुई थी क्योंकि सैमसन पहले मुकाबले में सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे, जिसके बाद उनकी जगह पर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने प्लेइंग 11 में ओपनिंग जोड़ी को लेकर कोई बदलाव नहीं किया। टीम इंडिया इस मैच में 155 रनों के टारगेट का पीछा करने जब उतरी तो पारी की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसी के साथ सैमसन पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए जो टी20 इंटरनेशनल में 2 बार पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं।

सैमसन को जय मूंदड़ा ने दिखाया पवेलियन का रास्ता

भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पारी की पहली गेंद पर पहला झटका जय मूंदड़ा ने दिया जिन्होंने संजू सैमसन को अपनी अंदर आती गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। सैमसन ने फील्ड अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद तुरंत डीआरएस लेने का फैसला लिया लेकिन थर्ड अंपायर ने भी उनको आउट करार दिया। इसी के साथ पारी की पहली गेंद पर सैमसन को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। संजू सैमसन इस तरह दूसरी बार टी20 इंटरनेशनल में पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं जिसमें वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं इस लिस्ट में केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा का नाम भी लिस्ट में शामिल है जो एक-एक बार टी20 इंटरनेशनल में टीम की पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अब मौका मिलने की कम उम्मीद

एक तरफ जहां भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा तो वहीं अब उन्हें एक जुलाई से इंग्लैंड के दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। ऐसे में संजू सैमसन के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मौका मिलने की काफी कम उम्मीद जताई जा रही है, जिसमें उनकी जगह पर 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की शर्मनाक शुरुआत, साल 2023 के बाद पहली बार गंवाई टी20 सीरीज

मंधाना-शैफाली ने मिलकर रचा इतिहास, महिला टी20 में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनी जोड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल