1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मंधाना-शैफाली ने मिलकर रचा इतिहास, महिला टी20 में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनी जोड़ी

मंधाना-शैफाली ने मिलकर रचा इतिहास, महिला टी20 में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनी जोड़ी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 28, 2026 09:11 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 09:11 pm IST

भारतीय महिला टीम की ओपनिंग जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। इसी के साथ अब ये जोड़ी महिला टी20 इंटरनेशनल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बन गई है।

Shafali Verma And Smriti Mandhana- India TV Hindi
शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना Image Source : AFP

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड 2026 में भारतीय टीम ग्रुप-ए में अपना अहम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स के स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 170 रनों का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने अहम भूमिका अदा की जिसमें दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। वहीं इसी के साथ भारतीय ओपनिंग जोड़ी एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में कामयाब हो गई। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा अब महिला टी20 इंटरनेशनल में किसी भी विकेट के लिए एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन मिलकर बनाने वाली जोड़ी बन गई है।

मंधाना-शैफाली ने सोफी-सूजी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा का महिला टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक ओपनिंग जोड़ी के तौर पर शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें दोनों ने मिलकर कुल 24 पारियों में साथ बल्लेबाजी की है। मंधाना और शैफाली ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ अब तक 32.16 के औसत से कुल 772 रन बनाए हैं, जिसमें दोनों के बीच में एक शतकीय और चार अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली हैं। इसी के साथ मंधाना और शैफाली महिला टी20 इंटरनेशनल में किसी भी विकेट के लिए एक टीम के खिलाफ मिलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी बन गई। इसमें उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन की जोड़ी को पीछे छोड़ा है जिन्होंने साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ मिलकर कुल 732 रन बनाए हैं।

महिला टी20 इंटरनेशनल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ियां

  • स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा (भारत) - 772 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) - 732 रन बनाम साउथ अफ्रीका
  • स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा (भारत) - 655 रन बनाम इंग्लैंड
  • एलिसा हीली और बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) - 535 रन बनाम भारत
  • स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा (भारत) - 522 रन बनाम श्रीलंका

दोनों ही खिलाड़ी नहीं पूरी कर सकी फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा दोनों ने मिलकर बल्ले से अच्छी शुरुआत तो की लेकिन फिफ्टी लगाने में कामयाब नहीं हो सकी। शैफाली इस मुकाबले में 26 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटी तो वहीं स्मृति मंधाना के बल्ले से 37 गेंदों में 38 रनों की पारी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में भी नहीं मिला मौका, टीम इंडिया के लिए दो प्लेयर्स ने किया डेब्यू

अर्शदीप सिंह बने शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा, टी20 मैच में पारी के पहले ओवर में दो छक्के खाने वाले तीसरे भारतीय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल