1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑकलैंड में हार के बाद कप्तान अय्यर का छलका दर्द, अगले मैच को लेकर दे दिया अभी से बड़ा बयान

ऑकलैंड में हार के बाद कप्तान अय्यर का छलका दर्द, अगले मैच को लेकर दे दिया अभी से बड़ा बयान

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम को 87 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसमें इस मैच में गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों का भी काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला। मुकाबले में हार के बाद भारतीय कप्तान अय्यर का भी बड़ा बयान सामने आया।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AFP भारतीय क्रिकेट टीम

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 87 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने इस मैच से पहले न्यूजीलैंड में खेले पिछले 10 टी20 मुकाबलों में जीत हासिल की थी, जिसमें उनका विजयी अभियान 11वें मुकाबले में आकर रुक गया और 7 सालों के बाद न्यूजीलैंड में भारतीय टीम को टी20 इंटरनेशनल में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में एकबार फिर से जहां गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला तो वहीं बल्लेबाज भी पूरी तरह से निराश करते हुए नजर आए। मुकाबला खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर के बयान में भी निराशा देखने को मिली जिसमें उन्होंने पावरप्ले में अधिक विकेट गंवाने को बड़ा कारण बताया और आखिरी मैच में वापसी को लेकर उम्मीद भी जताई है।

गेंदबाजी में हम थोड़े कमजोर साबित हुए

ऑकलैंड टी20 मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि शुरुआत में हमारी गेंदबाजी थोड़ी कमजोर रही। पावरप्ले में, खासकर तीसरे ओवर से न्यूजीलैंड को मोमेंटम मिल गया। हमारे कुछ गेंदबाजों ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन ग्लेन की पारी शानदार थी। उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट्स खेले, जिन्हें देखना वाकई शानदार था। उनकी तारीफ करनी होगी और उन्होंने अब तक पूरी सीरीज में लगातार अच्छा खेला है, इसलिए उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मुझे लगता है कि पीछे मुड़कर देखना और यह समझना जरूरी है कि हम गेंदबाजी में कहां सुधार कर सकते हैं।

हमें फिर से रणनीति बनानी होगी

श्रेयस अय्यर ने अपने बयान में आगे कहा कि अब हम हैमिल्टन जा रहे हैं और बीच में बस एक दिन का ब्रेक है। इसलिए, मुझे लगता है कि हमें फिर से रणनीति बनानी होगी ताकि अगले मैच में अपनी पूरी क्षमता के साथ मैदान पर उतरे। इस मैदान के आकार को लेकर साथी खिलाड़ियों के साथ हमारी बातचीत बस यही थी कि हमें पता था कि मैदान का आकार ऐसा होने वाला है और कुछ खिलाड़ियों के लिए ऐसे मैदानों पर खेलना पहली बार था। इसलिए, इस चुनौती के हिसाब से ढलने में थोड़ा समय लगता है। मैं समझता हूं कि यह आसान नहीं है, लेकिन पहले तीन मैचों में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया वह शानदार था।

ये भी पढ़ें

महज 23 मैचों में 9 हार! श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान मुकाबले गंवाने की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव से आगे निकले

अर्शदीप सिंह ने रच दिया नया इतिहास, T20I में पूरे किए 150 विकेट, आयरिश गेंदबाज का तोड़ा रिकॉर्ड

Latest Cricket News