A
Hindi News खेल क्रिकेट शुभमन गिल अब उतरेंगे मैदान में, भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज से पहले खेलेंगे ये मुकाबला

शुभमन गिल अब उतरेंगे मैदान में, भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज से पहले खेलेंगे ये मुकाबला

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज से पहले शुभमन गिल कम से कम दो मैच खेलते हुए दिखाई देंगे। उनके अब विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की संभावना है।

shubman gill- India TV Hindi Image Source : GETTY शुभमन गिल

Shubman Gill: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा। माना जा रहा है कि शनिवार को इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल के ही पास रहेगी। इस बीच संभावना जताई जा रही है कि गिल इससे पहले ही मैदान में उतरते हुए नजर आएंगे। वे विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मैदान में उतरेंगे। माना जा रहा है कि तीन जनवरी को वे खेलेंगे। 

विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब से खेलते हैं गिल

शुभमन गिल विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेलते हैं। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के लिए पहले ही ये शर्त रखी है कि वे इस टूर्नामेंट के कम से कम दो मैच जरूर खेलेंगे। केवल जसप्रीत बुमराह को इससे छूट दी गई है। ऐसी उनके वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत किया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी दो मैच खेल चुके हैं और समझा जाता है कि कोहली एक और मैच खेलेंगे। लेकिन बात अगर शुभमन गिल की करें तो उन्होंने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। 

चोट के बाद वापसी करेंगे शुभमन 

पंजाब की टीम अब तक विजय हजारे ट्रॉफी में चार मैच खेल चुकी है और अब तीन मैच बाकी हैं। इन्हीं तीन में से कम से कम दो मैच गिल को खेलने होंगे। इस बीच शनिवार को टीम के ऐलान की भी खबर आ रही है, लेकिन बीसीसीआई ने इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। गिल अगर खेलेंगे तो उनकी इंजरी और फार्म के बारे में भी सेलेक्टर्स को पता चल जाएगा। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान लगी थी चोट

शुभमन गिल भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे, इसके बाद दूसरे मैच में टीम की कमान ऋषभ पंत संभालते हुए नजर आए थे। इसके बाद जब वनडे सीरीज खेली गई तो उसमें केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन अब गिल पूरी तरह से फिट बताए जा रहे हैं, ऐसे में बतौर कप्तान उनकी वापसी होगी। अब देखना ये है कि जब गिल विजय हजारे ट्रॉफी में उतरते हैं तो किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं और कितने रन बनाने में कामयाब हो पाते हैं। 

पंजाब का अब ये है शेड्यूल 

विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब का मुकाबला 3 जनवरी को सिक्कम से होगा। इसके बाद छह जनवरी को पंजाब की टीम गोवा से भिड़ेगी। आठ जनवरी को पंजाब और मुंंबई की टीमें आमने सामने होंगी। ये सभी मैच सुबह नौ बजे से शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें 

IND vs BAN: टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज

वैभव सूर्यवंशी करेंगे कप्तानी, कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला

Latest Cricket News