1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN: टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज

IND vs BAN: टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jan 02, 2026 04:31 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 04:31 pm IST

IND vs BAN: भारतीय ​क्रिकेट टीम इसी साल बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। इसमें वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका शेड्यूल भी सामने आया है।

india vs bangladesh- India TV Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज Image Source : PTI

India vs Bangladesh Series: भारत और बांग्लादेश के बीच इसी साल सीरीज खेली जाएगी। वैसे तो ये सीरीज साल 2025 में होनी थी, लेकिन इसे उस वक्त टाल दिया गया था, लेकिन अब इसको लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा बयान जारी किया है। बांग्लादेश ने इस साल का अपना होम कैलेंडर भी जारी कर दिया है। खास बात ये है कि भारतीय टीम अगस्त से लेकर सितंबर तक इस दौरे पर रहेगी, जहां वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई भी बयान नहीं ​आया है। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने किया कैलेंडर का ऐलान

बांग्लादेश ने अपने साल 2026 के कैलेंडर का ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारतीय टीम भी वहां के दौरे पर जाएगी। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार टीम इंडिया बांग्लादेश में तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलती हुई दिखाई देगी। कुछ सोर्स से इसका शेड्यूल भी सामने आया है, लेकिन बीसीसीआई ने इसे अभी जारी नहीं किया है।

एक सितंबर से वनडे सीरीज शुरू होगी

इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ऑपरेशंस हेड शहरियार नफीस के हवाले से क्रिकबज ने बताया है कि पहले 2025 में जो सीरीज खेली जानी थी, उसे रिशेड्यूल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 28 अगस्त को टीम इंडिया बांग्लादेश पहुंचेगी। इसके बाद एक सितंबर को पहला वनडे मैच खेला जाएगा। तीन सितंबर को सीरीज का दूसरा और 6 सितंबर को तीसरा व आखिरी वनडे मैच होना है। 

कुछ ऐसा होगा भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल

इसके बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज का शेड्यूल भी सामने आया है। इसमें बताया गया है कि सीरीज का पहला मैच 9 सितंबर को होगा। दूसरा मैच 12 सितंबर और 13 सितंबर को आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि अभी बांग्लादेश के हालात ठीक नहीं हैं, ऐसे में टीम इंडिया वहां का दौरा करेगी कि नहीं, इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई सीरीज से पहले एक रिपोर्ट जरूर मांगेगा। इतना ही नहीं, ये शेड्यूल जो बताया गया है वो बांग्लादेश ने बताया है, बीसीसीआई की ओर से जब तक सीरीज का ऐलान नहीं किया जाता, तब तक पक्के तौर पर कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी करेंगे कप्तानी, कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला

बिना खेले ही टीम इंडिया से बाहर हो जाएगा ये खिलाड़ी, न्यूजीलैंड सीरीज में होगा पत्ता साफ?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल