1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी करेंगे कप्तानी, कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला

वैभव सूर्यवंशी करेंगे कप्तानी, कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला

 Published : Jan 02, 2026 03:33 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 03:34 pm IST

IND U19 vs SA U19: भारत बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 टीमों के बीच पहला वनडे मैच 3 जनवरी को खेला जाएगा। मैच शुरू होने का वक्त और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी अभी प्राप्त कर लीजिए।

vaibhav suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

India U19 vs South Africa U19 ODI Match: भारत की सीनियर टीम तो अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज 11 जनवरी से होगा, लेकिन इस बीच भारतीय अंडर 19 टीम मैदान पर उतरने जा रही है। भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर 19 टीमें तीन वनडे मैचों के​ लिए आमने सामने होंगी। इसका पहला मैच 3 जनवरी को खेला जाएगा। इसमें वैभव सूर्यवंशी भी नजर आएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि मैच कितने बजे से शुरू होगा और इस मैच को आप लाइव कैसे देख सकते हैं। 

वैभव सूर्यवंशी को दी गई है भारत की अंडर 19 टीम की कप्तानी

वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारत की अंडर 19 टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबले खेलेगी। ये वनडे मैच होंगे यानी पूरे 50 ओवर के मुकाबले होने जा रहे हैं। सीरीज साउथ अफ्रीका में है। ये सीरीज विश्व कप के लिहाज से काफी अहम है। साथ ही देखना ये भी दिलचस्प होगा कि वैभव सूर्यवंशी वनडे में कैसा प्रदर्शन करते हैं। वैभव आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं, जो वैसे तो ठीक है, लेकिन वनडे में टिककर खेलना होता है, जो काम वैभव अभी तक नहीं कर पाए हैं।

दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा भारत अंडर 19 बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 के बीच मैच

इस बीच सीरीज साउथ अफ्रीका में होगी, इसलिए मैच के टाइम को लेकर आपको ख्याल रखना होगा। भारतीय समय अनुसार मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी एक बजे टॉस होगा। मैच 50 ओवर का है तो नौ से साढ़े नौ बजे तक मैच चल सकता है। टीम में वैसे तो कई युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन फोकस केवल वैभव पर ही रहेगा, क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में आक्रामक बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। 

जियो हॉट स्टार पर लाइव देख सकेंगे भारत बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 वनडे 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 वनडे सीरीज के राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। मैच को लाइव टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे कि नहीं, ये तो नहीं पता है, लेकिन जियो हॉट स्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। इसको लेकर ऐलान कर दिया गया है। देखना होगा कि विश्व कप से पहले भारतीय टीम इस सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है। साउथ अफ्रीका की टीम भी काफी मजबूत नजर आ रही है, इसलिए उम्मीद है कि मुकाबले कड़ाकेदार होंगे। 

यह भी पढ़ें 

बिना खेले ही टीम इंडिया से बाहर हो जाएगा ये खिलाड़ी, न्यूजीलैंड सीरीज में होगा पत्ता साफ?

VIDEO: इस गेंदबाज ने फेंक दी टी20 लीग में अनोखी बॉल, जिसने भी देखा कई बार देखना पड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल