SL vs PAK Head to Head record Record: T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब रोमांच अपने चरम पर है और सुपर-8 का हर मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं। 28 फरवरी को श्रीलंका और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। वहीं, श्रीलंका पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। अब पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। हालांकि, इस मैच में पाकिस्तान के लिए सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी, बल्कि जीत कितने बड़े अंतर से आती है, वो भी काफी अहम होगा।
यह हाई-वोल्टेज मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच नंबर 50 में पाकिस्तान के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है। अगर सलमान अली आगा की टीम हार जाती है, तो उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण भी बेहद कठिन है। पाकिस्तान को नॉकआउट में पहुंचने के लिए 65 रन या उससे अधिक के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, या फिर 13 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो टीम सुपर-8 ग्रुप-2 में तीसरे स्थान पर रहते हुए बाहर हो जाएगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
T20 में दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
श्रीलंका और पाकिस्तान T20I क्रिकेट में अब तक 24 बार आमने-सामने आ चुके हैं। पाकिस्तान ने जहां 14 जीत दर्ज की हैं, जबकि श्रीलंका को 10 बार सफलता मिली है। आंकड़ों में भले ही पाकिस्तान आगे हैं, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में दबाव अक्सर इतिहास को बदल देता है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, कुसल जनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा।
यह भी पढ़ें:
IND vs WI: रिंकू सिंह को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए कब टीम इंडिया से जुड़ेंगे?
सलमान आगा के परिवार को निशाना बनाना बेहद शर्मनाक कृत्य, कप्तान के बचाव में आगे आया पाकिस्तानी खिलाड़ी
Latest Cricket News