1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सलमान आगा के परिवार को निशाना बनाना बेहद शर्मनाक कृत्य, कप्तान के बचाव में आगे आया पाकिस्तानी खिलाड़ी

सलमान आगा के परिवार को निशाना बनाना बेहद शर्मनाक कृत्य, कप्तान के बचाव में आगे आया पाकिस्तानी खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Feb 27, 2026 10:53 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 10:53 pm IST

पाकिस्तानी टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके चलते उनके देश के फैंस अपने कप्तान सलमान अली आगा पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, और इस दौरान उनके परिवार पर भी शर्मनाक टिप्पणियां की गई।

Salman Ali Agha- India TV Hindi
सलमान अली आगा Image Source : AFP

पाकिस्तान टीम के पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बाकी है, जिसमें उन्हें सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में जो श्रीलंका के खिलाफ होना है उसमें करिश्माई जीत दर्ज करनी होगी, जिसके लिए उन्हें अपने स्वाभाविक खेल से काफी अलग ही खेल मैदान पर दिखाना होगा। वहीं पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा का श्रीलंका के खिलाफ होने वाले इस अहम मुकाबले से पहले एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा के परिवार को प्रशंसकों द्वारा टी20 वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन चलते निशाना बनाए जाने को लेकर शर्मनाक हरकत करार दिया है।

हर खिलाड़ी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है

पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा टी20 वर्ल्ड कप में ना तो बल्ले से और ना ही कप्तानी के मामले में कोई खास कमाल दिखाने में कामयाब हो सके। ऐसे में वह खुद जहां आलोचना का शिकार हो रहे हैं, तो वहीं पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर उनके परिवार को लेकर भी भद्दी टिप्पणियां कर रहे हैं। इसको लेकर पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा से जब श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के परिवार को निशाना बनाने वाला कोई भी कृत्य बेहद शर्मनाक है। हर खिलाड़ी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। अगर किसी दिन वह अच्छा नहीं कर पाता, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसके परिवार को निशाना बनाया जाए। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

हम सिर्फ अपने मुकाबले पर ध्यान दे रहे हैं

श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल में अब अपनी जगह बनाने के नजरिए से भी खेलना होगा। इसको लेकर सलमान मिर्जा ने कहा कि पाकिस्तानी टीम के पास इतनी क्षमता है कि वह न सिर्फ सेमीफाइनल में पहुंचे बल्कि शानदार प्रदर्शन भी करे। लेकिन जैसा आप सभी देख रहे हैं अब स्थिति नाजुक है और वह हमारे नियंत्रण में नहीं है। हम सिर्फ अपने मैच पर ध्यान दे रहे हैं और उम्मीद है कि उसमें अच्छा करेंगे।

ये भी पढ़ें

IND vs WI: कोलकाता की पिच से उठ गया पर्दा, अहम मुकाबले से पहले क्यूरेटर का बयान आया सामने

टी20 विश्व कप 2026 में चल रही हैं पाकिस्तान की सांसें, इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत से सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल