Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 विश्व कप 2026 में चल रही हैं पाकिस्तान की सांसें, इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत से सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा

टी20 विश्व कप 2026 में चल रही हैं पाकिस्तान की सांसें, इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत से सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Feb 27, 2026 10:33 pm IST, Updated : Feb 27, 2026 10:40 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से अभी बाहर नहीं हुई है। 28 फरवरी को ​पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका से भिड़ेगी, उसी से पता चलेगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में जाएगी।

pakistan cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान क्रिकेट टीम

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को अपना आखिरी सुपर 8 का मैच अभी खेलना है, इससे पहले पाकिस्तान की सांसें अभी चल रही हैं। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस पर भी इन दोनों के अलावा पाकिस्तान की खास नजर थी। पाकिस्तानी टीम का ब्लड प्रेशर हाई था और मैच हुआ भी करीब करीब उसी दर्जे का। हर पल मैच इधर से उधर जाता रहा है और आखिर में इंग्लैंड ने 4 विकेट से न्यूजीलैंड को हरा दिया। 

इंग्लैंड ने जिंदा रखीं पाकिस्तान की उम्मीदें, न्यूजीलैंड अभी भी सेमीफाइनल का दावेदार

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सफर जारी रहेगा या फिर यहीं थम जाएगा, इसका फैसला इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच से होना था। इंग्लैंड ने मैच जीतकर पाकिस्तान के लिए उम्मीदें जिंदा रखी हैं। इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। आज का मैच अगर न्यूजीलैंड की टीम जीत जाती तो सीधे सेमीफाइनल में पहुचं जाती है, लेकिन हार के बाद अभी भी उसके पास तीन अंक हैं। ऐसे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में कौन सी टीम सेमीफाइनल में जाएगी, इसका फैसला अब अगले मैच के बाद होगा। 

रोचक हुआ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य था। वैसे तो ये स्कोर ज्यादा नहीं था, लेकिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट दो रन बनाकर आउट हो गए। जॉस बटलर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले कप्तान हैरी ब्रूक भी सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद न्यूजीलैंड ने मैच पर शिकंजा कसा। आखिर तक काफी रोचक मुकाबला हुआ और आखिर में बाजी इंग्लैंड ने मार ही ली। 

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 28 फरवरी को मुकाबला

इस बीच अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से एक टीम सेमीफाइनल में जाएगी। इंग्लैंड की टी पहले नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी सीट बुक कर चुकी है। पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच श्रीलंका से खेलना है। हार के बाद भी न्यूजीलैंड का नेट रन रेट कम नहीं हुआ है। अगर पाकिस्तानी टीम श्रीलंका से हार गई तो उसका खेल खत्म हो जाएगा, लेकिन अगर पाकिस्तानी टीम जीती तो उसके और न्यूजीलैंड के अंक बराबर हो जाएंगे। यानी सेमीफाइनल में जाने वाली टीम का फैसला नेट रन रेट से होगा। 

यह भी पढ़ें

जॉस बटलर ने ये ​क्या किया, T20I में 4 हजार रन बनाने के बाद तोड़ा एक और कीर्तिमान

IPL 2026: कब से शुरू होगा आईपीएल का नया सीजन, दो दिन आगे बढ़ सकती है तारीख

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement